अपडेटेड 30 April 2025 at 22:14 IST

माहिरा खान और हनिया आमिर समेत कई खूबसूरत पाकिस्तानी स्टार भारत में बैन, नहीं दिख रहा इंस्टाग्राम अकाउंट

हानिया आमिर, माहिरा खान और इकरा अजीज जैसे बड़े पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम ब्लॉक कर दिए गए हैं। इन सितारों का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा है।

Follow :  
×

Share


पाकिस्तानी स्टार भारत में बैन | Image: Republic

Pakistani actors instagram account ban : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक जारी है। भारत में पाकिस्तान के कई बड़े कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिए गए हैं। कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर-गुलाल' की रिलीज पर रोक लगा दी थी और कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर भी बैन लगा था।

अब भारत में मशहूर पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार शाम को ब्लॉक कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में माहिरा खान, हनिया आमिर, आयजा खान, इकरा अजीज, सजल अली और अली जफर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब इन सितारों का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में दिखाई नहीं दे रहा है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब इन मशहूर हस्तियों को खोजने पर, एक संदेश दिखाई देता है- "भारत में अकाउंट उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इसे प्रतिबंधित करने के लिए एक कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है।"

रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ का X अकाउंट बैन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान अब फर्जी खबरें फैला रहा है। वो भारतीय सेना और सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार की कोशिशों में लगा है। उसके खिलाफ केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। भारत में पाकिस्तान सरकार का X हैंडल भी बैन किया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का भी X अकाउंट भारत में बैन किया गया है। कई पाकिस्तानी पत्रकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी प्रतिबंधित किया है।

कई यूट्यूब चैनलों पर भी बैन

इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यू-ट्यूब चैनलों पर बैन लगाया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह सभी पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल भारतीय सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के बारे में झूठी खबरें प्रसारित कर रहे थे। दुष्प्रचार प्रोपेगेंडा में शामिल पाकिस्तान के 16 यू-टयूब चैनलों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया था। इन चैनलों की लिस्ट में डान न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और शोएब अख्तर का यू-टयूब चैनल शामिल था।

ये भी पढ़ें: AI का चमत्कार... बंद हो गई थी आवाज; Elon Musk के ब्रेन इम्प्लांट का कमाल, दोबारा बोलने लगा शख्स
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 April 2025 at 22:03 IST