शादी के अगले दिन ही काम पर लौटीं हिना खान, पैपराजी ने किया विश तो ब्लश करने लगीं एक्ट्रेस, VIDEO

Hina Khan: हिना खान ने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्यारा सरप्राइज दिया है। अब शादी के अगले ही दिन वो काम पर लौट आई हैं।

Hina Khan Makes First Public Appearance After Wedding | Image: Varinder Chawla

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप शादी रचा ली है। कपल ने 4 जून को सोशल मीडिया पर अपने इस खास दिन की तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। अब शादी के एक दिन बाद ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस काम पर लौट आई हैं।

हिना खान और रॉकी जायसवाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हर सुख-दुख की घड़ी में कपल एक-दूसरे के साथ रहा है। ऐसे में जब पिछले साल एक्ट्रेस को कैंसर हुआ तो रॉकी चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहे और पूरे इलाज के दौरान एक पल के लिए भी उनका साथ नहीं छोड़ा। अब उन्होंने हमेशा के लिए हिना खान का हाथ थाम लिया है।

हिना खान के चेहरे पर शादी के बाद दिखा ग्लो

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें हिना खान के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ देखने को मिल रहा है। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान को गुरुवार यानि 5 जून को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में देखा गया था जहां उन्होंने कोरिया MICE रोड शो 2025 में हिस्सा लिया। शादी के बाद यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी लेकिन उनके साथ उनके पति रॉकी जायसवाल कहीं नजर नहीं आए। 

कई पैपराजी पेज ने ‘टीवी की कोमोलिका’ के वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वो होटल के अंदर एंटर करती दिख रही हैं। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया, उन्होंने एक्ट्रेस को शादी की बधाई देना शुरू कर दिया। ये सुनकर हिना शर्माने लग जाती हैं और ‘थैंक्यू’ बोलकर चली जाती हैं। इस दौरान, उन्होंने ऑरेंज टीशर्ट के साथ ग्रीन ट्रेंच ड्रेस पहनी थी। 

हिना खान ने की रॉकी जायसवाल से शादी

हिना खान ने शादी पर ओपल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें सबसे खास बात ये थी कि इसके पल्लू पर दूल्हा और दुल्हन का नाम लिखा हुआ था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक यूनिवर्स बनाया’। 

हिना ने आगे लिखा- ‘हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, और एक ऐसा बंधन बना जो जिंदगी भर रहेगा। हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं। साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार कर देते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी-पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं’।

ये भी पढ़ेंः Hina Khan Wedding: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने हमेशा के लिए थामा रॉकी जायसवाल का हाथ, शादी पर पहनी इतनी खास साड़ी, सामने आईं पहली तस्वीरें

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 June 2025 at 15:45 IST