अपडेटेड 7 April 2025 at 16:21 IST
'नव्या' फेम सौम्या सेठ ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी, पति और बेटे संग शेयर किया क्यूट वीडियो, बताया कब बनेंगी मां
Somya Seth Second Pregnancy: सौम्या सेठ दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक क्यूट वीडियो के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स को ये गुड न्यूज दी है।
Somya Seth Second Pregnancy: सौम्या सेठ ने भले ही ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी हो लेकिन फैंस अभी भी उन्हें उनके पॉपुलर किरदार नव्या के नाम से जानते हैं। वो अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है जिसके बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
सौम्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक क्यूट वीडियो के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स को ये गुड न्यूज दी। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सौम्या सेठ ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी
सौम्या सेठ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने पति शुभम चुहाड़िया और बेटे एडन के साथ बैक पोज देती नजर आ रही हैं। फिर जैसे ही तीनों कैमरे की तरफ मुड़ते हैं तो सौम्या का बेबी बंप साफ झलक रहा होता है। इसके साथ वीडियो में लिखा होता है- हमें एक न्यूज शेयर करनी है। नया मेंबर जुलाई 2025 में आने वाला है।
वीडियो शेयर करते हुए सौम्या सेठ ने कैप्शन में लिखा- जल्दी हम चार लोगों की पार्टी हो जाएंगे। हमारे दिल भरे हुए हैं, हाथ और भी ज्यादा भर जाएंगे और इससे अलग कुछ नहीं चाहते थे।
सौम्या सेठ और शुभम चुहाड़िया की लव स्टोरी
सौम्या सेठ ने प्यार को एक और मौका देते हुए 22 जून 2023 को शुभम चुहाड़िया से शादी की थी। एक्ट्रेस ने पहले मीडिया से बातचीत में अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बताया था कि कैसे वे शुरू में एक साथ रहते थे। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि महामारी के दौरान वे करीब आए और तब से साथ रहने का फैसला किया।
हाउसमेट्स से दोनों दोस्त बने और फिर कोविड महामारी के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने हमेशा के लिए साथ रहने की कसमें खा लीं। अब उनका छोटा सा परिवार बढ़ने वाला है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 April 2025 at 16:21 IST