'स्मित मच्छार ने अपने अंदर छिपे शक्तिमान को उजागर किया', अब भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद हुए मुकेश खन्ना
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह बहादुरी दिखाई और गंभीर चोट लगने के बावजूद विमान को संभाला। उसकी मुरीद पूरी दुनिया हो गई है। अब मुकेश खन्ना ने भी उनकी प्रशंसा की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Mukesh Khanna praises Captain Smit Machchhar: टीवी के 'शक्तिमान' यानी दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस की दिल खोलकर तारीफ की है।
दरअसल, कॉकपिट में अचानक हुए हमले के बीच स्मित मच्छार ने जिस हिम्मत और सूझबूझ का परिचय दिया, उसी का नतीजा है कि 174 यात्रियों की जिंदगी बच गई। उनके इस अदम्य साहस के कारण एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। उनकी इस बहादुरी ने हर किसी का दिल जीत लिया।
स्मित मच्छार को मुकेश खन्ना का सलाम
इसी क्रम में स्मित मच्छार की जाबाजी को मुकेश खन्ना ने भी सलाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं स्मित मच्छार की जांबाजी को सलाम करता हूं। उन्होंने अपने अंदर छिपे शक्तिमान को उजागर किया है। अपने कर्तव्य के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाई और 174 यात्रियों की जान बचाई।
हर इंसान के अंदर शक्तिमान- मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हर इंसान के अंदर शक्तिमान है।!किसी को इसका ज्ञान रहता है, कोई अज्ञानी बन कर जीता है। कैप्टन स्मित नहीं भुले इसे! और 174 यात्रियों की जान बच गई।'
तुस्सी ग्रेट हो पापे- मुकेश खन्ना
उन्होंने आगे लिखा, 'एक दुर्घटना होते होते बच गई और स्मित सुपर हीरो बन गए। आज उन्हें दुनिया सलाम कर रही है। मैं भी उन्हें शाबाशी दूंगा। उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दूंगा। तुस्सी ग्रेट हो पापे!!!'
ये सेलेब्स भी हुए मुरीद
इससे पहले बॉलीवुड सेलेब्स भी स्मित मच्छार की सराहना कर चुके हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, सनी देओल, सुनील शेट्टी समेत तमाम एक्टर्स के नाम शामिल हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 October 2026 at 20:15 IST