अपडेटेड 9 February 2026 at 08:28 IST
'इतना मारूंगी...' मोनालिसा पर चढ़ा अनुपमा के वायरल डायलॉग का बुखार, एक्टिंग देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप- VIDEO VIRAL
Monalisa Viral Video: मोनालिसा ने 'अनुपमा' के आइकॉनिक डायलॉग 'इतना मारूंगी...' पर रील बनाई है। इसमें उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है, जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
Monalisa Viral Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली एक साधारण सी लड़की मोनालिसा अब ग्लैमर वर्ल्ड में तहलका मचा रही हैं। जल्द ही उनकी डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन इस बार वो अपनी फिल्म नहीं, बल्कि रील के लिए छाई हुई हैं।
जी हां, इन दिनों मोनालिसा पर भी 'अनुपमा' के आइकॉनिक डायलॉग 'इतना मारूंगी...' का फीवर चढ़ा हुआ है। उन्हें ये डायलॉग इतना पसंद आया कि उन्होंने डायलॉग बोलते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। अब उनकी ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
मोनालिसा ने ‘अनुपमा’ के डायलॉग पर बनाई रील
वीडियो में मोनालिसा अलग-अलग तरीकों से मारने की व्याख्या करती दिख रही हैं। मोनालिसा की एक्टिंग देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, डायलॉग की ऐसा ही की किसी का भी हंस-हंसकर पेट फूल जाए। हालांकि मोनालिसा की एक्टिंग लाजवाब है।
क्या है ‘इतना मारूंगी’ वाला दमदार डायलॉग?
'अनुपमा' टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। 2020 में इसकी शुरुआत हुई थी और इसने अब तक दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना रखी है। 'अनुपमा' के वायरल डायलॉग की बात करें तो, एक सीन में अनुपमा रजनी को चेतावनी देती है कि अगर उसने उसकी बेटियों को परेशान किया, तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। वो धमकाते हुए कहती हैं कि 'तुझे बालों से पकड़ के, चोटी से घसीटते हुए बीच बाजार लाकर तुझे मारूंगी। तुझे घुमा-घुमाकर मारूंगी, गिरा-गिराकर मारूंगी। दौड़ा-दौड़ाकर मारूंगी, भगा-भगाकर मारूंगी। जूता भिगोकर मारूंगी, सैंडल तोड़कर मारूंगी। सारे लिहाज छोड़कर मारूंगी, दोनों हाथों से मारूंगी। जब हाथ थक जाएंगे तो लातों से मारूंगी और पैर थक गए तो बातों से मारूंगी। इतना मारूंगी, इतना मारूंगी कि दर्द भी कंफ्यूज हो जाएगा कि किस-किस हड्डी पर किस-किस चोट पर ध्यान दूं।'
इस सीन में अनुपमा बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त, तीखे और एग्रेसिव तेवर में नजर आई। सोशल मीडिया पर ये क्लिप देखते ही देखते मीम्स, रील्स और शॉर्ट वीडियो का हिस्सा बन गई। उनके वीडियो पर नेटिजंस ने खूब मजे लिए।
प्रयागराज लौट रहीं मोनालिसा
मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की बात की जाए तो जल्द ही इसका ट्रेलर आने वाला है। वो 10 फरवरी को प्रयागराज में हो रहे माघ मेला में शामिल होंगी। उनके साथ 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी रहेंगे। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कहती हैं- 'एक साल पहले मां गंगा मैया के आशीर्वाद और आप सभी के प्यार से मेरी नई जिंदगी की शुरुआत हुई थी, अब मेरी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर भी वही रिलीज होगा। ये मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। मैं तहे दिल से सनोज मिश्रा सर का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे इतना बड़ा मौका दिया। आप सभी लोगों का और मीडिया वालों का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया।'
मोनालिसा के बारे में
बता दें कि महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए अपनी कत्थई आंखों के लिए वायरल हुईं मोनालिसा फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन बनने के बाद फिल्ममेकर सनोज मिश्रा की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में उन्हें काम करने का मौका दिया। फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में जारी हुआ था जिसमें मोनालिसा एकदम अलग अवतार में नजर आई थीं। इसके अलावा मोनालिसा दो म्यूजिक एल्बम भी कर चुकी हैं। साथ-साथ वो ब्रांड एंडोर्समेंट डील भी साइन कर रही हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 08:28 IST