Vada Pav Girl: पहले पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, फिर खुद मिस्ट्री मैन को कर दिया प्रपोज, चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो
Vada Pav Girl: ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। प्रपोज डे पर अब चंद्रिका ने उस शख्स से 'I love you' कहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vada Pav Girl: ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि वो 8 फरवरी को इस मिस्ट्री मैन के राज से पर्दा उठाने वाली हैं। अब उन्होंने अपना एक लेटेस्ट वीडियो अपलोड किया है जिसमें चंद्रिका उस शख्स को प्रपोज करती नजर आ रही हैं। उनकी इस हरकत को देख लोगों का दिमाग चकरा गया है और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।
बता दें कि चंद्रिका दीक्षित का इन दिनों अपने पति युगम गेरा से विवाद चल रहा है। ‘बिग बॉस OTT 3’ की एक्स-कंटेस्टेंट चंद्रिका ने अपने पति पर चीटिंग का आरोप लगाया है। इस बीच, वो खुद आए दिन एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो डालती रहती हैं। कभी वो उसकी बाहों में दिखती हैं तो कभी उससे प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। इस मिस्ट्री मैन का सस्पेंस अब दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।
मिस्ट्री मैन को प्रपोज करती दिखीं चंद्रिका दीक्षित
दिल्ली की वायरल ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो उस मिस्ट्री मैन के साथ काफी रोमांटिक होती दिख रही हैं। ये वीडियो 8 फरवरी यानि प्रपोज डे का है। चंद्रिका ने उस शख्स की आंखों में आंखें डालते हुए बड़े ही शायराना अंदाज में कहा- “तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता।”
जब मिस्ट्री मैन ने उनसे पूछा कि उन्हें कब और किससे प्यार हुआ है, तो चंद्रिका जवाब देती हैं, “तुमसे, आई लव यू।” इसके बाद दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। चंद्रिका दीक्षित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- “मेरे मिस्ट्री मैन के साथ प्यार।”
Advertisement
‘तू MMS बना या…’
बता दें कि चंद्रिका ने प्रपोजल वीडियो से पहले एक और वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने अपने पति पर दो लड़कियों से अफेयर होने का आरोप लगाया। वीडियो में पहले उनके मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी जिसे हटाकर वो कहती हैं कि अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए उनके।
फिर अपने पति को घेरते हुए चंद्रिका ने कहा- 'तुझे मेरी करनी अय्याशी लग रही है? और तू क्या कर रहा था? (व्हाट्सएप चैट दिखाते हुए) दो-दो लड़कियों के साथ कार में? तू MMS बना, वीडियो बना, कुछ भी बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता, दफा हो।'