Kota Fire: कोटा में आग लगने से बड़ा हादसा, जिंदा जलने से TV एक्‍टर और भाई की मौत; मां भी रह चुकी हैं फेमस एक्‍ट्रेस

Kota Fire news: कोटा के एक अपार्टमेंट में आग लगने से चाइल्ड आर्टिस्ट वीर की मौत हो गई है। दर्दनाक हादसे में उसके सगे भाई शौर्य की भी जान चली गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ दोनों घर पर अकेले थे और सो रहे थे। माता-पिता घर पर नहीं थे।

Rajasthan Kota Fire news: राजस्थान के कोटा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक अपार्टमेंट में आग लगने से दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। मरने वालों में वीर नाम का एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी शामिल है, जो ‘वीर हनुमान’ में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुका था। दर्दनाक हादसे में वीर के सगे भाई शौर्य शर्मा की भी जान चली गई। उनकी उम्र 10 और 15 साल थी।

घर पर नहीं थे माता-पिता

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ बच्चों के माता-पिता घर पर नहीं थे। पिता जितेंद्र शर्मा भजन संध्या में गए थे। वहीं, मां मुंबई में थीं। इनकी मां रीता शर्मा भी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

घर में सो रहे थे दोनों बच्चे, तभी…

जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना अनंतपुरा थाना क्षेत्र की दीपश्री मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में हुआ। शनिवार (27 सितंबर) देर रात करीब 2 बजे जब दोनों बच्चे अकेले घर में सो रहे थे। थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बिल्डिंग के चौथी फ्लोर के फ्लैट नंबर 403 में ये हादसा हुआ था।

पड़ोसियों ने फ्लैट से धुएं का गुबार उठता देखा, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चे बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जहां वीर जिसकी उम्र 10 साल थी, वो एक एक्टर था। वहीं उसका भाई शौर्य IIT की तैयारी कर रहा था। हादसा कैसे हुआ, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

फिल्म में भी काम करने वाला था वीर

वीर श्रीमद रामायण टीवी सीरियल में भरत के बेटे का पुष्कल का किरदार निभा चुका है। इतना ही नहीं, बताया तो ये तक गया है कि एक फिल्म में उसे सैफ अली खान के बचपन का रोल मिला था, जिसके लिए वीर मुंबई जाने वाला था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Stampede: भगदड़ में 39 मौतों पर एक्‍टर विजय का छलका दर्द, मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 September 2025 at 14:50 IST