अपडेटेड 1 November 2025 at 07:23 IST
Shafaq Naaz: ‘महाभारत’ की कुंती उर्फ शफक की जिंदगी में प्यार ने फिर दी दस्तक, शेयर की पार्टनर संग रोमांटिक तस्वीरें
Shafaq Naaz: शफक नाज ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग मोनोक्रॉम तस्वीरें शेयर की हैं।
Shafaq Naaz: महाभारत और चिड़िया घर जैसे टीवी शो से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस शफक नाज ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी जिंदगी में प्यार ने फिर से दस्तक दे दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस को अपने पार्टनर का चेहरा भी दिखा दिया है। हालांकि, शफक ने उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया जिससे फैंस इस मिस्ट्री मैन के बारे में जानने के लिए बेताब हो रहे हैं।
शफक नाज ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग मोनोक्रॉम तस्वीरें शेयर की हैं और पोस्ट को कैप्शन दिया है- घर।
शफक नाज ने किया अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल
इन सभी तस्वीरों में प्यार झलक रहा है। पहली फोटो में उनके बॉयफ्रेंड शफक के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। जबकी दूसरी फोटो में दोनों बड़े ही प्यार से एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं। आगे की तस्वीरों में कभी कपल गले लगाता नजर आता है तो कभी एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए शर्माता है। अब फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन के जरिए शफक नाज को बधाई दे रहे हैं।
शफक नाज की पहले टूट चुकी है सगाई
शफक नाज ने 2023 में सुर्खियां बटोर लीं जब उन्होंने मस्कट के एक बिजनेसमैन जीशान के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया। हालांकि, बाद में शादी कैंसिल हो गई। उस समय एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी टूटी शादी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि "हर परिवार में शादी के समय दिक्कतें होती हैं और थोड़ा मतभेद रहता है, खासकर लव मैरिज में। दुख की बात है कि हमारे परिवारों में भी कुछ गलतफहमिया थीं, लेकिन मैं किसी को दोष नहीं देना चाहती।"
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 November 2025 at 07:23 IST