अपडेटेड 15 February 2026 at 14:27 IST
KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर और तुलसी का सच आया सामने, नोयोना की चाल पड़ेगी उल्टी, बापजी ने सुनाई चौंकाने वाली सजा
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में डेली नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर और तुलसी के अलग रहने का सच सामने आ जाएगा। इसके साथ ही नोयोना की चाल उसी पे उल्टा भारी पड़ जाएगी, बापजी सुनाएंगे चौंकाने वाली सजा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों कहानी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। बीते एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि मिहिर, तुलसी के साथ वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी करता है। दूसरी ओर नोयोना भी मिहिर के साथ खास दिन बिताने का सपना देख रही होती है। उसे पता चल जाता है कि मिहिर ने एक रेस्टोरेंट में टेबल बुक कराई है। वह यह मान लेती है कि यह बुकिंग तुलसी के साथ डिनर के लिए की गई है। यह बात उसे अंदर तक चोट पहुंचाती है और वह एक नई चाल चलने का फैसला करती है। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड में आगे क्या कहानी दिखाई जाएगी।
बापजी के सामने आएगा तुलसी और मिहिर का सच
आने वाले एपिसोड में बड़ा खुलासा होने वाला है। नोयोना की वजह से तुलसी और मिहिर का सच बापजी के सामने आ जाएगा। नोयोना अपनी बहन से साफ कहती है कि शांतिनिकेतन की अहमियत उसकी जिंदगी में तभी तक है, जब तक मिहिर उससे जुड़ा हुआ है।
सजा की जगह हुआ बड़ा उलटफेर
बापजी को जब पूरी सच्चाई पता चलती है तो वह मिहिर और तुलसी से सवाल करते हैं। सभी को लगता है कि वह दोनों को कड़ी सजा देंगे और शायद शांतिनिकेतन भी उनसे छीन लें। नोयोना को भी यही उम्मीद रहती है और वह इस स्थिति से खुश नजर आती है ।
बापजी का फैसला करेगा सबको हैरान
हालांकि कहानी यहां नया मोड़ लेती है। बापजी सजा देने के बजाय मिहिर और तुलसी को साथ रहने का आदेश देते हैं। वह कहते हैं कि जब तक शांतिनिकेतन का कर्ज नहीं उतर जाता, दोनों को साथ रहकर यह नाटक निभाना होगा। दरअसल, बापजी चाहते हैं कि दोनों के बीच की दूरियां खत्म हों और उनका रिश्ता दोबारा मजबूत हो जाए। अब बड़ा सवाल ये है कि तुलसी, जो बापजी की हर एक बात को मानती है, वह उनके द्वारा लिए गए फैसले को निभा पाएगी या नहीं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 February 2026 at 14:27 IST