अपडेटेड 7 February 2026 at 18:47 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने तलाक से किया इनकार, मिहिर के साथ मिलकर रणविजय की पिटाई; जल-भुन गई नोयोना, हाई वोल्टेज ड्रामा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Updates: एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जहां टीवी का पसंदीदा शो बन चुका है, तो दूसरी तरफ शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को नजर आ रहा है । ऐसे में मिहिर और तुलसी की बढ़ती नजदीजियों को देखकर नोयोना आगे क्या चाल चलने वाली है। ये देखना दिलचस्प होगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | Image: Screen Grab

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों को बांधे हुए है। तुलसी की विरानी परिवार में वापसी के बाद से ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। खासकर नोयोना की जलन अब साफ दिखाई देने लगी है, जो हर नए एपिसोड के साथ और बढ़ती जा रही है। तो चलिए जानते हैं शो में आखिर हुआ क्या?

वैष्णवी का दर्द और तुलसी की सीख

लेटेस्ट एपिसोड में वैष्णवी टूटकर तुलसी के गले लग जाती है और रोने लगती है। जब तुलसी वजह पूछती है, तो वह उसे तलाक के कागजात दिखाती है। वैष्णवी बताती है कि उसे हमेशा तुलसी और विरानी परिवार के बीच कोई खास रिश्ता महसूस होता था, लेकिन उसे यह पता नहीं था कि मिहिर ही तुलसी के पति हैं। इसके बाद तुलसी उसे अपनी पूरी कहानी सुनाती है और समझाती है कि अब उसे मिहिर के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता ही रखना होगा।

कोर्ट में बदला पूरा मामला

मिहिर और तुलसी के तलाक की सुनवाई के दौरान सब कुछ अचानक बदल जाता है। जज के सवाल पर तुलसी साफ कह देती है कि वह तलाक नहीं चाहती है। यह सुनकर नोयोना हैरान रह जाती है, जबकि शोभा और ऋतिक को राहत मिलती है। तुलसी जज से कहती है कि 40 साल की शादी को खत्म करने से पहले उसे सोचने का समय चाहिए। इसके बाद कोर्ट दोनों को छह महीने का वक्त और काउंसलिंग की सलाह देता है।

मिहिर की गुहार और तुलसी का फैसला

फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि सुनवाई से पहले मिहिर, तुलसी से मिलता है और उससे तलाक से इनकार करने को कहता है। वह बताता है कि अगर तलाक की खबर बाहर आई तो परिवार, बिजनेस और सलोनी-देव की शादी पर बुरा असर पड़ेगा। शुरुआत में तुलसी मना कर देती है, लेकिन बाद में परिवार की भलाई के लिए वह मिहिर की बात मान जाती है।

फैक्ट्री में हाई-वोल्टेज ड्रामा

इसी बीच फैक्ट्री में रणविजय मौका देखकर वैष्णवी से बदसलूकी करता है। तभी तुलसी वहां पहुंच जाती है और सच्चाई जानकर गुस्से में रणविजय को डंडे से पीट देती है। रणविजय पुलिस बुलाने की धमकी देता है, लेकिन तुलसी बिना डरे उसका सामना करती है। तभी मिहिर भी वहां पहुंच जाता है। पहले वह तुलसी को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन खुद गुस्से पर काबू नहीं रख पाता और रणविजय की जमकर पिटाई कर देता है। वह उसे सख्त चेतावनी देता है कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करे।

नोयोना की बढ़ती जलन

तुलसी और मिहिर को एक साथ देखकर नोयोना अंदर ही अंदर जल-भुन जाती है। आने वाले एपिसोड्स में उसके नए षड्यंत्र शो में और बड़ा ड्रामा ला सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी और मिहिर की यह नई शुरुआत रिश्तों को किस मोड़ पर ले जाती है और नोयोना आगे क्या नया खेल खेलती है।

यह जरूर पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोयोना का रचा षड्यंत्र, क्या खत्म कर देगा तुलसी और मिहिर के बीच बढ़ती नजदीकियां?

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 18:44 IST