अपडेटेड 5 February 2026 at 22:08 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोयोना का रचा षड्यंत्र, क्या खत्म कर देगा तुलसी और मिहिर के बीच बढ़ती नजदीकियां?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Hindi: एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में रणविजय के अलावा नोयोना भी तुलसी को हराने के लिए प्लानिंग करती हुई नजर आ रही है।

Follow : Google News Icon  
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 updates Will Noina conspiracy end the growing closeness between Tulsi and Mihir latest episode spoiler
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | Image: Screen Grab

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Today Episode Updates: स्मृति ईरानी का फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देने वाला है। शो में हर दिन नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बना रहे हैं। जहां एक तरफ तुलसी और मिहिर के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नोयोना और रणविजय की साजिशें माहौल को बिगाड़ने में लगी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है शो के नए अपडेट-

मिहिर की जिंदगी में नए बदलाव

अब तक शो में आपने देखा कि बापजी की पोती मिहिर की कंपनी में पहुंच चुकी है और मिहिर की बंद पड़ी फैक्ट्री भी दोबारा शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, मिहिर सबके सामने तुलसी की तारीफ करता नजर आएगा और बातों-बातों में नोयोना को ताने भी मारेगा। इससे नोयोना और ज्यादा भड़क जाएगी।

Uploaded image

नोयोना की खतरनाक साजिश

मिहिर और तुलसी को सबक सिखाने के लिए नोयोना एक बड़ा कदम उठाने वाली है। आने वाले एपिसोड में वह तुलसी और मिहिर को तलाक के पेपर्स भेजेगी। नोयोना मिहिर को याद दिलाएगी कि उसने वादा किया था कि तलाक होते ही दोनों शादी करेंगे। जब तुलसी ये तलाक के पेपर्स देखेगी, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। उसे लगेगा कि मिहिर ने ही ये पेपर्स भेजे हैं, जिससे दोनों के बीच गलतफहमियां और बढ़ जाएंगी।

रणविजय की चाल और मिहिर का एक्सीडेंट

इसी बीच रणविजय तुलसी से बदला लेने के लिए खतरनाक प्लान बनाएगा। उसकी वजह से मिहिर का एक्सीडेंट हो जाएगा। इस खबर से तुलसी पूरी तरह टूट जाएगी और उसे एहसास होगा कि वह आज भी मिहिर से प्यार करती है।

Advertisement
Uploaded image

तुलसी की वापसी और नोयोना की हार

मिहिर के अस्पताल में भर्ती होते ही तुलसी वापस शांति निकेतन लौट आएगी। इस दौरान परी भी तुलसी का पूरा साथ देगी। तुलसी मिहिर को तलाक देने से साफ इनकार कर देगी, जिससे नोयोना के सारे सपने चकनाचूर हो जाएंगे। अब चाहकर भी नोयोना मिहिर को हासिल नहीं कर पाएगी।

Uploaded image

शांति निकेतन की कमान संभालेगी तुलसी

खबरों की मानें तो मिहिर के एक्सीडेंट के बाद या तो वह कोमा में चला जाएगा या उसकी याददाश्त चली जाएगी। ऐसे में शांति निकेतन और विरानी परिवार की पूरी जिम्मेदारी तुलसी के हाथ में आ जाएगी। फिलहाल शो में तुलसी और मिहिर के तलाक की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मेकर्स कहानी को इस तरह मोड़ रहे हैं कि दोनों फिर से साथ नजर आएं।

Advertisement

आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा, इमोशन और साजिशों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। अब देखना ये होगा कि नोयोना की चालें कामयाब होती हैं या तुलसी एक बार फिर सब पर भारी पड़ती है।

यह जरूर पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर का हुआ एक्सीडेंट तो खतरे में है तुलसी की जान, क्या रणविजय का खतरनाक प्लान लाएगा शो में एक और ट्विस्ट?
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 22:07 IST