अपडेटेड 12 March 2026 at 08:51 IST
KSBKBT Spoiler: सालों बाद करण-गौतम का होगा आमना-सामना, तुलसी को जली-कटी सुनाएगा गौमसी; आने वाले हैं ये जबरदस्त ट्विस्ट्स
KSBKBT Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। इस बीच सालों बाद करण और गौतम का आमना-सामना होगा।
KSBKBT Spoiler: एकता कपूर के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रख रहा है। तुलसी और मिहिर के बाद विरानी परिवार में के बाकी रिश्तों में भी दरार आ चुकी है। इस बीच शो में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसकी लोगों को शायद ही उम्मीद होगी।
KSBKBT में बीते एपिसोड में देखा गया कि ऋतिक की पहली पत्नी से मुलाकात होती है, जहां मिताली उसे अपने प्लान में फंसा लेती है। वो ऋतिक पर भड़कते हुए उसे खूब खरी-खोटी सुनाती है। वो उसे डराते हुए कहती है कि उसे अपनी बेटी की पूरी कस्टडी चाहिए। ये सुनकर ऋतिक हक्का-बक्का रह जाता है।
मिताली के जाल में फंस जाएगा ऋतिक?
हड़बड़ाहट में वो उसके मुंह से निकल जाता है कि वो मुन्नी से शादी सिर्फ टीमसी (अपनी बेटी) के लिए कर रहा है। ताकि टिमसी को जिंदगीभर के लिए एक नैनी मिल जाए। ऋतिक की पूरी बात वो चालाकी से अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती है।
करण पर भड़केगी नंदनी
उधर, करण और नंदनी लंबे समय बाद अपनी मां तुलसी से मुलाकात करते हैं। करण बताता है कि उसे नोयोना वाला पूरा मामला पता है। वो तुलसी को मनाता है कि जब सबकुछ ठीक हो गया है तो वो शांति निकेतन क्यों नहीं लौट जाती। इस पर तुलसी करण को अपना पक्ष समझाती है, मगर करण मां को घर लौटने की जिद करता है। करण की बात से उसकी पत्नी नंदनी भड़क उठती है और कड़वे शब्द सुनाती है।
तुलसी को सताने लगी बेटे-बहू के रिश्ते की चिंता
नंदनी और करण तुलसी के सामने ही बहसबाजी करने लगते हैं। ये सब दूर बैठी उनकी बैटी समायरा देख रही होती है। तुलसी दोनों को समझाते हुए कहती है कि मेरा लिहाज नहीं है तो कम से कम अपने बेटी का करो। इतने में समायरा कहती हैं कि उसे इसकी आदत पड़ गई है। अपनी पोती की बात सुन तुलसी चिंता में पड़ जाती है।
तुलसी करण और नंदनी से पूछती है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर लड़ाई है। इस पर करण कहता है कि नंदनी कि वही बातें कि भारत आना है। इस पर तुलसी हैरानी जताते हुए कहती है कि तुम दोनों के बीच अब तक ये बात नहीं सुलझी है। ऋतिक-मुन्नी की शादी खत्म होने के बाद तुम दोनों को बैठकर इस मुद्दे का हल निकालना है। तभी नंदनी तंज कसते हुए कहती है कि हम भी शादी खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। ये सुनकर तुलसी परेशान हो जाती है।
करण-नंदनी को देख भड़केगा गौतम
अब आने वाले एपिसोड में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है। यहां तुलसी अपने दोनों बेटों और उनके परिवार को ऋतिक की शादी में आमंत्रित करती है। करण और उसकी पत्नी नंदनी को देखकर गौतम का पारा हाई हो जाता है और वो वहां से निकल रहा होता है। इस बीच तुलसी उससे पूछती है कि वो कहां जा रहा है? आगबबूला होते हुए गौतम कहता है कि दामिनी और मुझे क्यों बुलाया है। हवन में कौन बैठा है- करण और नंदनी। वो झुंझलाते हुए बोलता है कि क्या उसे और उसकी पत्नी को नीचा दिखाने के लिया बुलाया था?
शांति निकेतन में लौटेगी तुलसी?
इसके अलावा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जल्द ही एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसे जानकर एकता कपूर के शो के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, तुलसी शांति निकेतन में वापसी करने वाली है। इसकी झलक सामने आए प्रोमो में देखने को मिली है। तुलसी को लेने पहुंचा मिहिर पहली जली-कटी सुनेगा। इस दौरान तुलसी दावा करेगी कि वो शांति निकेतन पत्नी बनकर नहीं, बल्कि मां बनकर लौट रही है। यानी वो सिर्फ बच्चों के लिए अपने ससुराल में दोबारा कदम रखेगी।
दूसरी तरफ मिहिर का रोमांटिक अवतार दिखेगा। वो तुलसी का प्यार दोबारा पाने की कसम खाएगा। घर आने के बाद मिहिर तुलसी के आगे पीछे एक आशिक की तरह नाचने वाला है। वो तुलसी को साबित करेगा कि वो कभी भी नोयोना के करीब नहीं गया, उसकी जिंदगी में हमेशा से सिर्फ तुलसी थी, है और रहेगी। मिहिर अब तुलसी को वापस जीतने की पूरी कोशिश में लगेगा। क्या तुलसी मिहिर की गलतियों को भुलाकर उसे माफ कर देगी? आने वाले दिनों में ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 08:51 IST