अपडेटेड 12 March 2026 at 07:26 IST

Monalisa Wedding: '6 महीने का प्यार, 60 साल के बराबर...', मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग कोर्ट मैरिज के बाद बोलीं मोनालिसा, मजबूरी में करनी पड़ी शादी?

महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। इसके बाद उन्होंने पति फरमान संग मीडिया से बातचीत की और बताया कि अचानक शादी करने का फैसला क्यों लिया।

Follow : Google News Icon  
Mahakumbh viral girl Monalisa
Mahakumbh viral girl Monalisa | Image: x

Monalisa Wedding: महाकुंभ 2025 में रूद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फेम एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर ये शादी रचाई। शादी के बाद दोनों की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

कोर्ट मैरिज के बाद मोनालिसा और फरमान साथ नजर आए। मोनालिसा लाल साड़ी में बिल्कुल दुल्हन की तरह दिखाई दीं। मोनालिसा ने कहा कि उनका 6 महीने का प्यार है। तभी उनके बगल में मौजूद उनके पति फरमान कहने लगे कि हमारा 6 महीने का प्यार है, लेकिन 6 महीने हमारे लिए 60 साल के बराबर है।

हम प्यार करते थे, इसलिए शादी की- मोनालिसा

मीडिया से बातचीत में मोनालिसा कहती हैं कि केरल मुझे अच्छा लगा। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। प्यार के रंग में रंगकर मैं बहुत अच्छी महसूस कर रही हूं। हम एक-दूजे से प्यार करते थे तो हमने शादी करने का फैसला ले लिया।

MP छोड़ केरल में क्यों की शादी?

'वायरल गर्ल' के पति ने केरल में आकर शादी करने के फैसले पर कहा कि हम दोनों प्यार करते हैं और यहां घूमने आए थे। हमें ये मंदिर और केरल के लोग काफी अच्छे लगे। इसलिए हमने यहां के मंदिर में शादी करने का मन बनाया। अब हम केरल में रहने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

‘पिता इस शादी के खिलाफ थे इसलिए…’

उन्होंने आगे बताया कि मोनालिसा के पिता इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए हमने केरल आकर शादी कर ली। मोनालिसा ने बताया कि यहां के लोगों से हमें सपोर्ट मिला है। हमारा 6 महीने का प्यार है। इसी पर उनके पति ने कहा कि हमारे लिए 6 महीने का प्यार 60 साल के बराबर है।

मोनालिसा-फरमान का प्यार कैसे चढ़ा परवान?

मोनालिसा के पति ने दावा किया कि वो खुद भी एक्टर हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों की एक फिल्म के लिए कास्टिंग हुई। उसी दौरान हमारे बीच बातचीत होने लगीं। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने शुरुआत में मना किया था, लेकिन मोनालिसा ने कहा कि वो करना चाहती हैं। इसके बाद हम दोनों ने बातचीत जारी रखी और हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई।

Advertisement

फरमान से शादी के बाद मोनालिसा खुश

मोनालिसा ने बताया कि मेरा परिवार मेरी शादी दूसरी जगह कराना चाहता था। मुझे वो अच्छा नहीं लगा। मैंने साफ मना कर दिया था कि मुझे शादी नहीं करनी है। फरमान खान से शादी करने के बाद अभी मैं खुश हूं। 

मोनालिसा के पिता क्यों कर रहे रिश्ते का विरोध?

बता दें कि मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी रचाई है। दोनों कथिततौर पर डेढ़ साल से रिलेशन में थे। हालांकि मोनालिसा का कहना है कि दोनों का प्यार 6 महीने का है। अलग-अलग धर्म से होने के चलते मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके चलते उन्हें छोड़ना पड़ा। इस वजह से उन्होंने घर से दूर केरल चुना और पुलिस सुरक्षा की मांग की। दोनों को लगा कि वो घर से इतनी दूर सुरक्षित तरीके से रह सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Monalisa Wedding: ‘बगावत नहीं, लव जिहाद…’; मोनालिसा की शादी की खबरों पर टूटा सनोज मिश्रा का दिल, वायरल गर्ल को दिया था अपनी फिल्म से ब्रेक

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 07:12 IST