Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एक बार फिर दोहराया इतिहास, तुलसी के बाद अब नंदिनी बनी अपने ही बेटे की कातिल; अब क्या होगा आगे?
KSBKBT 2 Latest Updates: एकता कपूर का सबसे पसंदीदा सीरियल एक बार फिर फैंस में चर्चा का विषय बन गया है। शो में आ रहे ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में सीरियल में 10 साल के लीप के बाद एक बड़ा बदलाव आ सकता है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode Updates: टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर और आइकॉनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। 25 साल पहले जो इतिहास तुलसी विरानी ने रचा था, अब शो में ठीक वैसा ही खौफनाक इतिहास नंदिनी दोहराती नजर आ रही है।
शो में आखिर हुआ क्या?
करण और नंदिनी के बेटे पार्थ ने वैष्णवी के साथ धोखे से शादी की थी। हनीमून के बहाने वह वैष्णवी को खंडाला ले जाता है, जहां वह नशे की हालत में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है।
तुलसी को शुरू से ही पार्थ की नीयत असलियत का पता था, इसलिए सच्चाई का पता लगाने के लिए वह उसके पीछे-पीछे खंडाला पहुंच जाती है। वहां तुलसी पार्थ की हरकतें अपने सामने देखती है, तो वैष्णवी को बचाकर रिओ के साथ भेज देती है। वहीं रिओ पार्थ के साथ मिला हुआ होता है, लेकिन पार्थ रिओ को ही धोखे से मार देता है और वैष्णवी को भी खाई से धक्का दे देता है। इस सब में नंदिनी वहां पहुंच जाती है और अपनी आंखों से पार्थ की सच्चाई देख लेती है।
25 साल बाद फिर दोहराया गया इतिहास
आपको याद होगा कि 25 साल पहले पहले सीजन में, तुलसी विरानी ने नंदिनी की इज्जत बचाने के लिए अपने ही सगे बेटे अंश को मौत के घाट उतार दिया था। अब वक्त का पहिया घूमा है और वही नौबत नंदिनी पर आ गई है।
अपनी बहू वैष्णवी की जान और इज्जत बचाने के लिए नंदिनी ने ममता का गला घोंट दिया है। बेटे के गुनाहों पर पर्दा डालने के बजाय नंदिनी ने खुद हाथ में बंदूक उठाई और अपने बेटे पार्थ को गोली मार दी। इस बड़े कदम के साथ ही शो में पार्थ की कहानी हमेशा के लिए खत्म हो गई है।
शो में आने वाले हैं ये बड़े बदलाव
इस बड़े मर्डर सीक्वेंस के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक बहुत बड़ा लीप आने वाला है। शो में आगे दर्शकों को कई बड़े झटके लगने वाले हैं। इससे पहले आए एक प्रोमो के मुताबिक, कहानी में कुछ ऐसा होगा कि तुलसी को एक बार फिर 10 साल की जेल की सजा काटनी पड़ेगी। हमेशा एक साथ रहने वाले विरानी परिवार के मशहूर घर 'शांति निकेतन' में भी अब दरार पड़ने वाली है और घर का बंटवारा होगा।
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के इस शो के नए ट्विस्ट ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि बेटे की मौत, तुलसी के जेल जाने और शांति निकेतन के बंटवारे के बाद विरानी परिवार का भविष्य क्या मोड़ लेता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 28 June 2026 at 18:30 IST