Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पार्थ की असलियत देख तुलसी ने जड़ा थप्पड़, क्या परिवार हो जाएगा खिलाफ? शो में आने वाला है ट्विस्ट!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Updates: टेलीविजन के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ कई तरह के ट्विस्ट एक साथ देखने को नजर आ रहे हैं। जहां परिवार के बीच बढ़ते विवाद देखने को मिल रहे हैं, तो दूसरी तरफ शो में 10 साल का लीप आने वाला हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | Image: Social Media

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode Updates 23 June 2026: एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में एक तरफ जहां घरेलू हिंसा और धोखेबाजी का ट्रैक चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कहानी में 10 साल का बड़ा लीप आ गया है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि शो में क्या-क्या बड़े बदलाव और ट्विस्ट आए हैं।

पार्थ की क्रूरता और तुलसी का थप्पड़

शांति निकेतन में इन दिनों पार्थ की साजिशें चल रही हैं। वह गुपचुप तरीके से प्रॉपर्टी बेचने की योजना बना रहा है और इसका विरोध करने पर अपनी ही पत्नी वैष्णवी को डरा-धमका रहा है। पार्थ वैष्णवी के साथ मारपीट करता है और उसे धमकी देता है कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके घरवालों को इसका बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।
वैष्णवी के चेहरे पर चोट के निशान देखकर तुलसी को शक होता है। डॉक्टर भी इस बात की पुष्टि कर देते हैं कि किसी ने वैष्णवी पर हाथ उठाया है। तुलसी के बहुत जोर देने पर वैष्णवी प्रॉपर्टी बेचने और पार्थ की सच्चाई उगल देती है। खुद को बचाने के लिए पार्थ तुलसी से झूठ बोलता है कि वह घर को रेनोवेट करके लड़कियों के लिए एक 'गर्ल्स हॉस्टल' बनाना चाहता है।
जब पार्थ घर बेचने की जिद पर अड़ जाता है और वैष्णवी पर हाथ उठाने की कोशिश करता है, तो तुलसी उसे बचा लेती है। बहस के दौरान पार्थ परिवार की 'बा' के बारे में भी अपशब्द कहता है, जिससे गुस्सा होकर तुलसी उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देती है।

Uploaded image

बेटे के प्यार में अंधी हुईं नंदिनी

इस पूरे विवाद में परिवार सच्चाई देखने के बजाय तुलसी के ही खिलाफ हो जाता है। सच्चाई सामने आने के बाद भी नंदिनी और करण अपने बेटे पार्थ का ही साथ देते हैं। नंदिनी तुलसी पर आरोप लगाती है कि वह उनके बेटे से नफरत करती है। तुलसी उन्हें समझाती है कि वे अपने बेटे के प्यार में अंधे हो गए हैं, लेकिन नंदिनी जवाब देती है कि इस थप्पड़ के हकदार वह और करण भी हैं।

10 साल का आया लीप, जेल से लौटी तुलसी

मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिससे पता चलता है कि कहानी 10 साल आगे बढ़ गई है और शांति निकेतन पूरी तरह बिखर चुका है। तुलसी विरानी 10 साल जेल की सजा काटने के बाद वापस लौटती है। वह बेहद खुश होती है कि सालों बाद वह अपने बच्चों से मिलेगी, लेकिन शांति निकेतन का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
घर के आंगन में एक दीवार खिंच चुकी है। करण और गौतम, जो पहले भी एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, अब कट्टर दुश्मन बन गए हैं और एक-दूसरे की आवाज तक नहीं सुनना चाहते।

Advertisement

तुलसी के लिए बंद हुए शांति निकेतन के दरवाजे

जब तुलसी घर के अंदर कदम रखने की कोशिश करती है, तो उसका सामना करण से होता है। करण तुलसी को देखकर बुरी तरह झल्ला जाता है और कड़वे शब्द कहता है, "आप? अब किसको गोली मारने आई हैं। हर दिन मैंने यही दुआ मांगी कि आप जैसी मां किसी को न मिले।"
करण तुलसी को रोक देता है और साफ कह देता है कि अब शांति निकेतन में उनके लिए कोई जगह नहीं बची है।

दर्शकों का रिएक्शन

शो के इस नए प्रोमो और कहानी में आए इस कड़वे बदलाव से कई दर्शक निराश हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि मेकर्स ने "सीरियल को बेकार कर दिया है।" वहीं, कुछ दर्शक यह जानने को उत्सुक हैं कि इस नई कहानी में मिहिर की क्या भूमिका होने वाली है।

Advertisement

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी शांति निकेतन की दूरियां मिटा पाएगी या हमेशा के लिए अपने ही घर से बेदखल हो जाएगी।

यह जरूर पढ़ें: Ram Charan On Chiranjeevi: चिरंजीवी सर ने आपको क्या संदेश दिया? रामचरण ने दिया जवाब- 6 बजे फोन आता है तू जिम में नहीं है क्या...

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड