30 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब पत्नी की 'ख्वाहिश' के लिए दोबारा 'शादी' कर रहा ये फेमस एक्टर; बेटियों ने दी जबरदस्त बैचलर पार्टी- VIDEO
प्यार की कोई उम्र नहीं होती और इस बात को एक बार फिर सच कर दिखाया है हमारे चहेते अभिनेता ने। 57 वर्ष की उम्र में अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए एक्टर ने फिर से शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।
टीवी के लोकप्रिय शो 'खिचड़ी' (Khichdi) में 'हिमांशु' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता, निर्माता और निर्देशक जेडी मजीठिया ने 57 साल की उम्र में एक बार फिर शादी के सात फेरे लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी ही पत्नी निपा मजीठिया के साथ दोबारा शादी की है।
इस खास मौके को और भी यादगार बनाया उनकी बेटियों ने, जिन्होंने अपने मम्मी-पापा के लिए एक शानदार 'बैचलर पार्टी' का आयोजन किया। कहते हैं ना कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती और अधूरे अरमानों को कभी भी पूरा किया जा सकता है।
30 साल बाद पूरा हुआ 'सात फेरों' का सपना
जेडी मजीठिया और निपा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 30 साल पहले, 11 मार्च को दोनों ने जल्दबाजी में कोर्ट मैरिज की थी। उस वक्त उनके पास पारंपरिक तरीके से भव्य शादी करने का समय नहीं था। कोर्ट मैरिज के तुरंत बाद वे आशीर्वाद लेने मथुरा गए और महज तीन दिन बाद अपने एक नाटक के दौरे के लिए अमेरिका रवाना हो गए।
जेडी मजीठिया ने एक इंटरव्यू में साझा किया कि निपा के मन में हमेशा यह मलाल रहता था कि उनकी शादी रीति-रिवाजों के साथ नहीं हुई। अपनी शादी की 30वीं सालगिरह पर उन्होंने इस अधूरे सपने को पूरा करने का फैसला किया।
बेटियों ने संभाली 'वेडिंग प्लानर' की कमान
इस अनोखी शादी की सबसे बड़ी खासियत जेडी की बेटियां रहीं। केसर और मिश्री ने न केवल शादी का सारा इंतजाम किया, बल्कि अपने माता-पिता के लिए एक Bachelorette Party भी थ्रो की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में जेडी और निपा को हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी रस्मों का आनंद लेते देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अम्मा रोज खिलाती थी खाना, मरीं तो पूरी रात शव से लिपट रोता रहा बंदर...भावुक कर देने वाला VIDEO वायरल
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 2 April 2026 at 21:18 IST