Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा ने घुटनों पर बैठ तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग देख इमोशनल होकर रो पड़ीं एक्ट्रेस
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया है। इस मौके पर एक्ट्रेस इतना इमोशनल हुईं कि वह रोने लगीं।
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के एक एपिसोड में करण कुंद्रा ने बेहद खास अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर तेजरन फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। प्रपोजल के दौरान तेजस्वी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े।
दुबई में हुआ ग्रैंड प्रपोजल
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए शो ‘देसी ब्लिंग’ के आखिरी एपिसोड में करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के लिए दुबई के एक शानदार रिजॉर्ट में खास प्रपोजल प्लान किया। इस सरप्राइज मोमेंट में करण ने अपने दोस्तों को भी शामिल किया, जो शो का हिस्सा हैं। करण ने इस खास मौके पर ब्लू रंग की शेरवानी और लाल पगड़ी पहनकर रॉयल लुक कैरी किया। वहीं तेजस्वी वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ग्लैमरस नजर आईं।
‘Will You Marry Me’ देख इमोशनल हुईं तेजस्वी
वीडियो में देखा जा सकता है कि करण, तेजस्वी को सेंटर स्टेज पर लेकर आते हैं, जहां पानी के बीच बड़े अक्षरों में ‘Will You Marry Me’ लिखा दिखाई देता है। इसे देखते ही तेजस्वी पहले खुशी से मुस्कुराती हैं और फिर काफी इमोशनल हो जाती हैं। तेजस्वी ने करण से कहा कि वह खुशी से कांप रही हैं और उनके हाथ पकड़ने को कहा। करण ने भी उन्हें संभालते हुए इस खास पल को और यादगार बना दिया।
करण कुंद्रा की इमोशनल स्पीच ने जीता दिल
प्रपोजल से पहले करण कुंद्रा ने तेजस्वी के लिए एक इमोशनल स्पीच भी दी। उन्होंने कहा, “जब हम बिग बॉस के घर में मिले थे तब लोगों ने कहा था कि हमारा रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। किसी ने मुझे फेक कहा, किसी ने तुम्हें फेक कहा लेकिन चार साल में हमने हर मुश्किल का सामना साथ किया है।” करण ने आगे कहा, “तुम्हारे साथ बिताए हर साल ने मेरे लिए प्यार का मतलब बदल दिया॰ मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी से इतना प्यार कर पाऊंगा॰”
डायमंड रिंग के साथ किया शादी के लिए प्रपोज
स्पीच के बाद करण ने पंजाबी में कुछ खास लाइनें कहीं और फिर घुटनों पर बैठकर बड़ी सी डायमंड रिंग के साथ तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया। करण के प्रपोजल को देखकर तेजस्वी ने तुरंत हां कर दी और उन्हें गाल पर किस किया।
इस दौरान तेजस्वी काफी भावुक नजर आईं और करण के गले लगकर रो पड़ीं। वीडियो बाइट में तेजस्वी ने करण से कहा कि उन्होंने उनके लिए बहुत कुछ किया है और वह उनसे बेहद प्यार करती हैं। उन्होंने करण को अपनी ‘हैप्पी प्लेस’ और अपना सपना भी बताया। करण और तेजस्वी का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस दोनों की केमिस्ट्री और इस इमोशनल प्रपोजल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।लंबे समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे तेजरन फैंस अब इस वीडियो के बाद और ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 20 May 2026 at 18:53 IST