'तेजस्वी को प्रपोज करने के लिए पैरेंट्स से राय' वाले बयान पर ट्रोल हुए करण कुंद्रा तो दिया जवाब, बोले- भारत में पैदा हुए हो या कार्दशियन के घर
Karan Kundrra: करण कुंद्रा ने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि अपनी जिंदगी के बड़े फैसलों में पेरेंट्स की राय नहीं लेनी चाहिए, उन पर लानत है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Karan Kundrra: टीवी का मोस्ट लवेबल कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सगाई कर चुके हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' पर रिंग एक्सचेंज की। एक्टर ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी लेडी लव को प्रपोज करने से पहले अपने माता-पिता से सलाह ली थी, जिसे लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। अब उन्होंने ऐसा जवाब दिया है कि इन ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि अपनी जिंदगी के बड़े फैसलों में पेरेंट्स की राय नहीं लेनी चाहिए, उन पर लानत है।
दरअसल, करण कुंद्रा ने कुछ समय पहले ही तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था। उन्होंने बताया था कि इसके लिए उन्होंने पेरेंट्स से सलाह-मशवरा किया था। इस बात को लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे।
करण कुंद्रा ने ट्रोलर्स की बोलती की बंद
करण कुंद्रा हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो में पहुंचे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अगर आप अपने पेरेंट्स से नहीं पूछोगे, बड़े भाई से नहीं पूछोगे तो किस्से पूछोगे? जितने भी लोग बोल रहे हैं कि पेरेंट्स से बात नहीं करनी चाहिए, उन पर लानत है। ये बहुत शर्म क बात है कि कुछ लोग समझते हैं कि आपका फ्यूचर हसबैंड पेरेंट्स की परवाह छोड़ दे या उनकी राय लेना छोड़ दे। वो पेरेंट्स हैं, जिन्होंने पाल-पोस कर बड़ा किया है। किसी के आ जाने से आप अपने पेरेंट्स की पोजीशन नहीं भूल जाओगे।'
मैं भारतीय हूं, पेरेंट्स का हमेशा सम्मान करूंगा- करण
उन्होंने आगे कहा, 'जो मुझे लेकर कमेंट कर रहे हैं कि आपको अपने पेरेंट्स से बात नहीं करनी चाहिए थी, उन पर लानत है। कौन सी दुनिया में पैदा हुए हो? हिंदुस्तान में पैदा हुए हो या कार्दशियनस के घर पैदा हुए हो? मैं भारतीय हूं और मैं अपने पेरेंट्स का हमेशा सम्मान करूंगा। मेरे पेरेंट्स की सलाह मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है, भाड़ में जाओ।'
‘तेजस्वी को दिक्कत नहीं, तो लोगों को क्यों?’
एक्टर ने कहा, 'क्या आपके पेरेंट्स आपका बुरा चाहेंगे? नहीं। फिर उनसे ज्यादा सही जवाब और कौन दे सकता है? क्या वो आपकी जिंदगी या आपका रिलेशनशिप बर्बाद करना चाहेंगे? तेजस्वी को इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन लोगों को है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भाड़ में जाएं।'
कैसे शुरू हुई करण-तेजस्वी की लव स्टोरी?
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी की बात करें तो, 'बिग बॉस 15' के घर में शुरू हुई थी। शो में दोनों की जोड़ी को फैंस ने 'तेजरन' नाम दिया था। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों साथ में हैं। बीते 4 सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद कपल ने सगाई कर ली। अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 June 2026 at 12:08 IST