'फूहड़पन दिखाने आए हो...' लॉकअप सीजन 2 में राम कपूर का एटीट्यूड देख भड़कीं कंगना, सरेआम बजा दी बैंड

रियलिटी शो 'लॉकअप 2' का पहला 'जजमेंट डे' धमाकेदार रहा। शो की बोल्ड और बेबाक होस्ट, कंगना रनौत ने जेल में ऐसी 'फीयरलेस एंट्री' मारी कि कैदी बने कंटेस्टेंट्स के पसीने छूट गए। कंगना के आते ही लॉकअप का तापमान अचानक बढ़ गया और जेल के अंदर का तनाव साफ देखने को मिला।

kangana-ranaut-slams-ram-kapoor-irritated-seeing-his-attitude-dheeraj-dhoopar-class-farah-khan-lock-upp | Image: IMDb

रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शो के पहले ही 'जजमेंट डे' पर कंगना रनौत की ऐसी धमाकेदार एंट्री हुई है, जिसने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है, क्योंकि आते ही कंगना ने तीखे अंदाज में कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।

आते ही उड़े कंटेस्टेंट्स के होश, फराह ने दिया ये जवाब

पहले जजमेंट डे पर जैसे ही कंगना ने जेल के अंदर कदम रखा, कंटेस्टेंट्स के चेहरे का रंग उड़ गया। कंगना ने मुस्कुराते हुए फराह खान से पूछा, 'क्या मुझे मिस किया गया?' इस पर फराह ने बेहद खूबसूरत जवाब देते हुए कहा, 'मिस उसे किया जाता है जिसे भुला दिया गया हो, आप भूलने वाली चीज नहीं हो।'

धीरज धूपर को 'साइडलाइन होते जा रहे हो'

कंगना के निशाने पर सबसे पहले आए टीवी के पॉपुलर एक्टर धीरज धूपर. कंगना ने उन्हें आईना दिखाते हुए कहा कि तुम्हारे अंदर मेन कैरेक्टर वाली एनर्जी बिलकुल गायब है। तुम साइड में रहकर लगातार साइडलाइन होते जा रहे हो। कंगना की यह कड़वी बात सुनकर धीरज पूरी तरह शांत नजर आए।

राम कपूर के तेवर पड़े ठंडे

धीरज के बाद बारी आई राम कपूर की तब कंगना ने उनके ढीले रवैये पर भड़कते हुए कहा कि राम, अगर आपको इस गेम को सीरियसली नहीं लेना था, या आपको लगता है कि आप इस शो के लिए बहुत बड़े स्टार हैं, तो आप यहां आए ही क्यों? अपना यह फूहड़पन दिखाने के लिए?जवाब में राम कपूर ने खुद को डिफेंड करते हुए कहा कि सही वक्त आने पर वह अपनी सच्चाई सबके सामने रखेंगे। इस पर कंगना ने इरिटेट होते हुए सख्त वॉर्निंग दी कि 'अगर सच में बेहतर बनना चाहते हो, तो खुद को डिफेंड करना बंद करो।'कंगना की इस फटकार के बाद राम कपूर टेंशन में नजर आए।

हर्षद चोपड़ा बने इंटरनेट के 'पूकी', आकांक्षा के फूट-फूटकर रोने लगी

एक तरफ जहां कंगना का गुस्सा देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ फराह खान ने हर्षद चोपड़ा की जमकर तारीफ की। फराह ने कहा, 'तुम शो में कहीं गायब नहीं हो, बल्कि सबसे ज्यादा दिख रहे हो, इंटरनेट पर लोग तुम्हें 'पूकी चोपड़ा' बुला रहे हैं।' वहीं, रितेश देशमुख ने आकांक्षा चमोला को झटका देते हुए बताया कि उनकी दो लाइफलाइन खत्म हो चुकी हैं, जिसे सुनकर आकांक्षा फूट-फूटकर रोने लगीं।

July 1, 2026

ये भी पढ़ें - VIRAL VIDEO: 1454 फीट की ऊंचाई, हवा में Kiss और झंडे पर मैसेज...न्‍यूयॉर्क में रूसी कपल का हाई वोल्‍टेज ड्रामा, हर कोई रह गया दंग

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 July 2026 at 11:27 IST