VIRAL VIDEO: 1454 फीट की ऊंचाई, हवा में Kiss और झंडे पर मैसेज...न्यूयॉर्क में रूसी कपल का हाई वोल्टेज ड्रामा, हर कोई रह गया दंग
प्यार में लोग क्या कुछ नहीं कर जाते, लेकिन न्यूयॉर्क में एक रूसी जोड़े को अपने प्यार का इजहार करना काफी भारी पड़ गया। न्यू जर्सी में रहने वाले इस रशियन कपल ने दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में से एक, 'एम्पायर स्टेट बिल्डिंग' की ऊंची चोटी स्पायर पर चढ़कर एक-दूसरे को प्रपोज किया और प्यार का संदेश दिया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
प्यार में लोग चांद-तारे तोड़ लाने की बातें करते हैं, लेकिन एक रूसी कपल ने तो सचमुच आसमान छूकर अपने प्यार का इजहार कर दिया। न्यूयॉर्क की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की 1454 फीट ऊंची चोटी पर चढ़कर प्रपोज करने वाले इस जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सा वायरल हो रहा है।
हवा में गूंजा प्यार का पैगाम
इस खतरनाक स्टंट के हीरो हैं 32 साल के इवान बीरकुस और 33 साल की एंजेला निकोलाउ वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवान ने इस गगनचुंबी इमारत की सुई जैसी नुकीली चोटी पर घुटनों के बल बैठकर एंजेला को अंगूठी पहनाई। दोनों ने हवा के थपेड़ों के बीच एक-दूसरे को चूमा और लगभग 10 मिनट तक वहां वक्त बिताया। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने वहां एक बड़ा बैनर भी लहराया, जिस पर लिखा था कि "जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर हावी हो जाती है, तो दुनिया में शांति आती है।
रूसी कपल पर लगे थे ये आरोप
न्यूयॉर्क पुलिस ने काले रंग के स्ट्रीटवियर जैसे कपड़े पहने इस जोड़े को जमीन पर उतरने के बाद हिरासत में ले लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर सेंधमारी, लापरवाही से दूसरों की जान जोखिम में डालना, आपराधिक शरारत, बिना इजाजत घुसना और अव्यवस्थित व्यवहार जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बॉडीकैम फुटेज जारी किया, जिसमें पुलिस अफसरों को उस जोड़े को उनके ध्यान खींचने वाले स्टंट के तुरंत बाद गिरफ्तार करते हुए दिखाया गया है। टिश ने वीडियो के साथ लिखा, 'हमारी इमरजेंसी सर्विस यूनिट के काम की एक झलक।'काले रंग के स्ट्रीटवियर पहने इस कपल का यह रोमांच तब कम हो गया, जब नीचे उतरते ही न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
नेटफ्लिक्स से मिली 'अतरंगी' प्रेरणा?
मॉस्को के रहने वाले इवान और एंजेला फिलहाल न्यू जर्सी में रहते हैं। माना जा रहा है कि उनका यह स्टंट 2024 की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'स्काईवॉकर्स: ए लव स्टोरी' से प्रेरित था, जिसे सनडांस फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहना मिली थी। फिलहाल, यह 'स्काईवॉकर' कपल कानून के शिकंजे में है, लेकिन इंटरनेट पर इनकी लव स्टोरी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।