अपडेटेड 28 January 2026 at 16:03 IST

Jennifer Winget Second Marriage Rumour: तलाक के 12 साल बाद दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगी जेनिफर विंगेट?

Jennifer Winget Second Marriage Rumour: तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट को दोबारा से प्यार हो गया है। अब उनकी दूसरी शादी करने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने पुराने और खास दोस्त करण वाही संग घर बसाएंगी।

Follow :  
×

Share


Jennifer Winget Second Marriage with Karan Wahi | Image: instagram

Jennifer Winget Second Marriage Rumour: टीवी की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें एक्ट्रेस ने अपने करियर में दर्शकों और फैंस को दीवाना बनाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ा है। अब तलाक के 12 सालों बाद उन्हें दोबारा से प्यार हो गया है और वह दूसरी बार अपना घर बसाने को पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को उनको अपने पुराने दोस्त करण वाही से प्यार हो गया है, उन्हीं के साथ अपना घर बसाएंगी।

करण वाही बनेंगे जेनिफर विंगेट के दूल्हा

जेनिफर विंगेट अपने खास दोस्त और पॉपुलर एक्टर करण वाही से जल्द ही शादी रचा सकती हैं। दोनों के बीच अफेयर को लेकर बीते काफी वक्त से सोशल मीडिया खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, जेनिफर और करण ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल बात नहीं की है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कपल अपनी शादी को लेकर क्या बयान देते हैं। उम्मीद है कि दोनों में से कोई जल्द ही चुप्पी तोड़कर सच्चाई बताएंगे। 

एक साथ सालों से काम कर रहें दोनों

जेनिफर विंगेट और करण वाही की दोस्ती की बात करें तो दोनों ने साल 2007 में फेमस शो दिल मिल गए में साथ काम किया है। इस शो में जेनिफर ने डॉक्टर रिध्दिमा गुप्ता का रोल निभाया था। वहीं, करण वाही ने डॉ. सिद्धांत मोदी का रोल प्ले किया था। इस शो के बाद करीब 14 सालों के बाद भी दोनों एक साथ सोनी लिव के वेब शो 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में भी नजर आ चुके हैं।  इस वेब शो में दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। शो को भी काफी प्यार मिला है।

जेनिफर विंगेट की पहली शादी

आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट ने पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और उनका तलाक हो गया था। जेनिफर से अगल होने के बाद अब करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है। अब तलाक के 12 साल के बाद जेनिफर की दोबारा शादी करने की खबरें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: अजित पवार के निधन से बॉलीवुड स्टार्स को लगा सदमा, स्टार्स ने जताया दुख

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 January 2026 at 14:04 IST