'ओह, मोदी जी', जब प्रधानमंत्री के हमशक्ल को देख चौंक गईं ईशा मालवीय, असली समझने की कर बैठीं गलती; आप भी देखिए मजेदार VIDEO

ईशा मालवीय ब्राइड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पोज देने पहुंचीं। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी के हमशक्ल को देख लिया। उन्हें अचानक देखकर वो पूरी तरह चौंक गईं और कहा, 'ओह, मोदी जी।'

Isha Malviya | Image: Instagram

Isha Malviya: ब्राइड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट से 'बिग बॉस 17' की पॉपुलर कंटेस्टेंट ईशा मालवीय का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईशा इवेंट में पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं, तभी कुछ ऐसा हुआ कि वह पूरी तरह हैरान रह गईं।

रेड कार्पेट पर पहुंचते ही  ईशा मालवीय की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल हुई। इस दौरान वो उन्हें गलती से पीएम मोदी समझ बैठीं। कुछ देर के लिए वो हक्का-बक्का रह गईं और उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। एक्ट्रेस प्रधानमंत्री के हमशक्ल को देखते ही बोलीं 'ओह, मोदी जी।' इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी हंसने लगे।

प्रधानमंत्री के हमशक्ल को देख चौंकी ईशा

हालांकि, पल भर में ही उन्हें एहसास हो गया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे हाथ मिलाया और कैमरे की ओर देखकर पोज दिए। साथ ही कहा, 'गाइज, हमारे साथ मोदी जी हैं।'

कौन हैं पीएम मोदी के हमशक्ल?

ईशा मालवीय की मुलाकात जिन हमशक्ल से हुई है उनका नाम विकास महांते हैं। वह मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन, एक्टर और समजासेवी बताए जाते हैं। उनकी शक्ल, दाढ़ी और बोलने का अंदाज प्रधानमंत्री मोदी से काफी मिलता-जुलता है। यही कारण है कि लोग उन्हें देखते ही अक्सर प्रधानमंत्री मोदी समझने की भूल कर बैठते हैं।

ईशा मालवीय के बारे में

ईशा मालवीय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'उड़ारियां' से की थी। इसमें जैस्मिन कौर संधू के किरदार से वो छा गईं। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस सीजन 17 में कदम रखा, जहां से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही चली गई। इसके अलावा वो केई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। साथ ही वो कई बड़े फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection Day 1: 'अल्फा' की सिंगल डिजिट में हुई ओपनिंग, फिर भी 25 फिल्मों के तोड़ डाले रिकॉर्ड; 'बेबी डू डाई डू' को भी चटाई धूल
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 July 2026 at 13:44 IST