'हमारी शादी का मजाक उड़ाने वाले अब खुद मुश्किल में हैं', गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के अलग होने पर रुबीना और अभिनव ने कसा तंज

रुबीना और अभिनव ने अपना नया पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसमें उन्होंने गौरव और आकांक्षा के तलाक के बारे में बात करते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं कि कपल ने क्या कुछ कहा है।

Rubina Dilaik, Abhinav Shukla | Image: instagram

टीवी के फेमस कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरें इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। गौरव ने 'लॉक अप 2' शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के इस दर्दनाक पहलू पर खुलकर बात की है, जिसमें वो काफी निराश नजर आए। अब इस मामले में टीवी के लोकप्रिय कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पॉडकास्ट पर गौरव और आकांक्षा के होने वाले तलाक पर तंज कसा है।

रुबीना ने पुरानी बातों को किया याद

रुबीना और अभिनव ने अपने नए यूट्यूब चैनल पर एक चर्चा के दौरान गौरव और आकांक्षा के अलग होने के मुद्दे पर बात करते हुए नजर आए हैं। रुबीना ने खुलासा किया कि एक समय ऐसा था जब गौरव ने उनकी और अभिनव की शादी का मजाक उड़ाया था। रुबीना ने याद करते हुए बताया कि गौरव से एक बार पूछा गया था कि वो अपनी पत्नी के साथ रियलिटी शो में क्यों नहीं गए, तब गौरव ने कहा था कि उन्हें रुबीना और अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां नहीं उड़ानी हैं। रुबीना ने कहा कि उस समय वो और अभिनव खुद अपनी शादी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे और 'बिग बॉस' के घर में रहना उनके लिए बहुत मुश्किल सफर था।

 

अभिनव ने गौरव की खोली पोल

रुबीना की बात पूरी होने के बाद अभिनव शुक्ला ने भी गौरव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गौरव कितना बेवकूफ है, उसने यह बात अपने एक बेहद करीबी दोस्त से कही थी जो उनका भी अच्छा दोस्त है। अभिनव का मानना है कि गौरव शायद चाहते थे कि यह बात उन तक पहुंचे, लेकिन अब ऐसी स्थिति देखकर उन्हें हंसी आ रही है।

रुबीनी और अभिनव की पर्नसल लाइफ

रुबीना और अभिनव अब दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं और अपनी खुशहाल लाइफ बिता रहे हैं। वहीं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता 10 साल के बाद खत्म होने की कगार पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनके अलग होने का मुख्य कारण आकांक्षा का बच्चा न चाहना बताया जा रहा है, जबकि गौरव पिता बनना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: कपड़े ट्राई करने के सवाल पर भड़कीं Zareen Khan, वीडियो ने मचाया हंगामा
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 23:57 IST