'हद में बात करो...', सरेआम कपड़े ट्राई करने के सवाल पर भड़कीं Zareen Khan, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा
Zareen Khan: जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही हैं कि हद में रहकर बात करो। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Zareen Khan: एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें वे पैपराजी के एक सवाल पर अपना आपा खोती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्हें खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। जरीन खान, 'हाउसफुल 2' और 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। हाल ही में एक स्टोर पर शॉपिंग के दौरान घटी यह घटना अब सुर्खियां बटोर रही है।
क्या था पूरा मामला?
वायरल वीडियो में जरीन खान एक स्टोर में कपड़े देख रही होती हैं, तभी वहां मौजूद कुछ लोग उनसे कुछ पर्सनल सवाल पूछने लगते हैं और कपड़ों को ट्राई करने के लिए दबाव डालने लगते हैं। जरीन ने पहले तो मुस्कुराकर कंडीशन को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब उनसे पब्लिक प्लेस पर कपड़े ट्राई करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने सख्त रुख अपना लिया।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी मर्जी से चीजें लेंगी और लोगों को फालतू बातें करने के बजाय अपनी मर्यादा में रहने की चेतावनी देती हुई नजर आईं।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
जरीन के इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजंस दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। जहां एक वर्ग अभिनेत्री के समर्थन में खड़ा है और कह रहा है कि सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी का सम्मान करना जरूरी है, वहीं कुछ लोग जरीन के व्यवहार की आलोचना भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि जरीन खान काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और आखिरी बार उन्हें साल 2021 में हम भी अकेले तुम भी अकेले में देखा गया था, लेकिन अपने फैशन इवेंट्स और सोशल मीडिया के जरिए वे लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।