अपडेटेड 17 March 2025 at 09:00 IST

बेहद दर्दनाक रिलेशनशिप से गुजरी हैं एरिका, एक्स-बॉयफ्रेंड करता था मारपीट, आज भी हिंसक फिल्में देखकर सहम जाती हैं एक्ट्रेस

Erica Fernandes: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने अपने पिछले रिलेशनशिप के उन डरावने दिनों को याद किया है जब उनका एक्स-पार्टनर उनके साथ मारपीट करता था।

Erica Fernandes | Image: Erica Fernandes/Instagram

Erica Fernandes: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस को ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ जैसे हिट सीरियल के लिए जाना जाता है। वो दुबई शिफ्ट हो चुकी हैं और फैंस उनके छोटे पर्दे पर कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, एक्ट्रेस ने अपने पिछले रिलेशनशिप के उन डरावने दिनों को याद किया है जब उनका एक्स-पार्टनर उनके साथ मारपीट करता था।

एरिका फर्नांडिस ने ये खुलासा एक पॉडकास्ट में किया है। उन्होंने बताया कि कैसे जब वो उस रिलेशनशिप में थीं, तो उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया। इसका उनकी मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर पड़ा है। 

दर्दनाक रिलेशनशिप से गुजरी हैं एरिका फर्नांडिस 

एरिका फर्नांडिस ने कहा कि वो काफी समय से सिंगल हैं क्योंकि वो मूव ऑन नहीं कर पा रही थी। वो सारा भार, ट्रॉमा, बुरा एक्सपीरियंस, दिल टूटना, भरोसा ना कर पाना… एक्ट्रेस लंबे समय से इन चीजों से गुजरी हैं। हालांकि, एरिका ने कहा कि इन बेकार एक्सपीरियंस ने ही उन्हें एक मजबूत इंसान बनाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेला है।

पुलिस के पास क्यों नहीं गईं एरिका फर्नांडिस?

उन्होंने आगे कहा- "मैं एक बहुत ही हिंसक रिश्ते से गुजरी हूं। बात यहां तक पहुंच गई थी कि मेरा शारीरिक शोषण भी हुआ। मैं उस समय इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी क्योंकि जब आप एक्टर होते हो तो हर चीज न्यूज बन जाती है। आप पुलिस के पास गए तो मीडिया में फैल जाएगा। मीडिया ट्रायल होगा। ऊपर से मुझे पता नहीं था कि पुलिस के पास जाने का कुछ फायदा भी होगा या नहीं। मुझे कोर्ट पर इतना यकीन नहीं है।

एरिका ने कहा कि इस सिचुएशन से निकलना काफी मुश्किल था, वो खुद ही अपने आप से डील कर रही थीं। वो समझ नहीं पा रही थीं कि वो कैसे खुद को संभाले। उन्होंने उस समय कुछ लोगों से इस बारे में बात भी की थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस घटना का उनपर काफी गहरा असर पड़ा है।

मारपीट से जुड़ी फिल्में देखकर सहम जाती हैं एरिका

एरिका फर्नांडिस ने आगे खुलसा किया कि आज भी जब वो ऐसी फिल्में देखती हैं जिसमें एक आदमी एक महिला पर हाथ उठा रहा है तो उन्हें अपने दिन याद आ जाते हैं। जब उन्होंने कृति सेनन की ‘दो पत्ती’ देखी थी, तब भी वो अपने डरावने दिनों में वापस चली गईं।

ये भी पढ़ेंः एक्स-हस्बैंड नागा से जुड़ी ये आखिरी याद भी मिटा रहीं सामंथा? वायरल फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 March 2025 at 09:00 IST