अपडेटेड 20 February 2026 at 11:12 IST

Engaged Season 2: एल्विश यादव के शो पर विवाद, कैमरे पर दिए बोल्ड टास्क; 'एंगेज्ड सीजन 2' देख भड़के यूजर्स

Engaged Season 2: रिएलिटी शोज में अक्सर कोई न कोई ऐसा विवाद खड़ा हो जाता है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है। इन दिनों एल्विश यादव का शो 'एंगेज्ड सीजन 2' गुस्से का शिकार हो रहा है।

Engaged Season 2 | Image: x

Engaged Season 2: एल्विश यादव और जिया शंकर का शो 'एंगेज्ड सीजन 2' को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा है। शो के बोल्ड और एडल्ट कंटेंट की खूब आलोचना हो रही है। शो के कुछ क्लिप्स वायरल हुए हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को रोमांटिक और बोल्ड टास्क दिए जा रहे हैं।

दरअसल, ये शो वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को प्रीमियर हुआ। इसके पहले सात एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। नए सीजन में कई बोल्ड टास्क देखने को मिले जिसमें लैप डांस चैलेंज, आइस क्यूब चैलेंस से लेकर मड टास्क तक शामिल रहे।

शो में दिए गए बेहूदा टास्क

एपिसोड के शुरुआती टास्क में लड़कियों को घर में मौजूद उस कंटेस्टेंट पर मिट्टी फेंकने को कहा गया जो फेक हैं। इसके बाद लड़कों से लड़कियों के शरीर की मिट्टी साफ करने को बोला गया।

आइस क्यूब चैलेंस पर भड़के लोग

इसके अलावा दो कंटेस्टेंट को एक और बोल्ड टास्क दिया गया। इस टास्क के तहत लड़के को मुंह में बर्फ रखकर फीमेल कंटेस्टेंट को किस करना है। वायरल वीडियो में लड़का पहले फीमेल खिलाड़ी के गले पर किस करता है। इसके बाद जिया शंकर के कहने पर वो लड़की के पैर पर भी किस करता है। वहीं लड़की की बारी में वो बर्फ मुंह में रखकर गर्दन से घुमाते हुए हाथों पर ले जाती है। इसने देखने के बाद यूजर्स के होश फाख्ता हो गए।

लैप डांस का वीडियो भी वायरल

वहीं एक और टास्क में एक मेल और एक फीमेल कंटेस्टेंट को लैप डांस टास्क दिया गया। इस दौरान जिया ने फीमेल कंटेस्टेंट से कहा कि सिर्फ स्मूथ मूव्स होने चाहिए। इस तरह के कंटेंट को लेकर अब एंगेज्ड सीजन 2 को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

मेकर्स पर लगा बोल्डनेस परोसने का आरोप

इस सीजन के सामने आए एपिसोड्स को देखने के बाद यूजर्स मेकर्स पर बोल्डनेस परोसने का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने एल्विश यादव को भी निशाने पर लिया है। उनके शो को फूहड़ और अश्लील बताया जा रहा है। यूजर्स ने शो की आलोचना करते हुए इसे बंद करने की मांग उठा दी है।  

पहला सीजन किसने किया था होस्ट?

बता दें कि ‘एंगेज्ड’ का पहला सीजन एक्ट्रेस-मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद और कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने होस्ट किया था। पहले सीजन में इस कदर बोल्डनेस नहीं थी। लेकिन एंगेज्ड 2 में मनोरंजन के नाम पर हद पार होती दिख रही है। इसे लेकर लोग भयंकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

एजाज खान का शो भी विवादों में रहा

एल्विश यादव के ‘एंगेज्ड 2’ से पहले एजाज खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’ खूब विवादों में रहा था। इसमें कंटेस्टेंट्स कपड़े उतारने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए अलग-अलग पोजिशंस को लेकर एक्ट करते दिखे थे। मनोरंजन के नाम पर चल रही इस अश्लील बकवास का खूब विरोध हुआ था। 

यह भी पढ़ें: Vada Pav Girl: 'बहुत जल्दी सच सामने आएगा...', पति संग विवाद और गैर मर्द संग रोमांस के बीच बोलीं वड़ा पार्व गर्ल, हिजाब वाली VIDEO पर भी दी सफाई

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 11:11 IST