अपडेटेड 6 February 2026 at 07:40 IST

Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: एल्विश यादव-जिया शंकर की सगाई की खबरें क्यों हो रही हैं वायरल? यूट्यूबर की पोस्ट के पीछे का सच आया सामने

Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: एल्विश यादव ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर जिया शंकर के साथ रिंग पहने हुए हाथों में हाथ लिए एक फोटो शेयर की थी। इस पोस्ट के बाद से दोनों की सगाई की खबरें वायरल होने लगी थीं। आइए आपको बताते हैं क्या है सच।

Follow :  
×

Share


Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement | Image: Instagram

Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: सोशल मीडिया पर फेमस लोगों से जुड़ी अफवाहें कब और कैसे फैल जाती हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ Bigg Boss OTT फेम एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर के साथ, जब एक सीक्रेट पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद दोनों की सगाई की खबरों फैलने लगीं। हाथ में हीरे की अंगूठी और इमोशनल कैप्शन को देखकर फैंस ने बिना देर किए रिश्ते की अगली मंजिल का अनुमान लगा लिया। लेकिन क्या वाकई एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई हो गई है?

सोशल मीडिया पोस्ट से कैसे शुरू हुई सगाई की चर्चा

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। उस पोस्ट में वह किसी लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे, जिसकी उंगली में बड़ी हीरे की अंगूठी थी। पोस्ट में जिया शंकर को टैग किया गया और कैप्शन में लिखा गया कि प्यार को एक और मौका दिया और फिर दो दिल मिल गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों ने सगाई कर ली है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जिया शंकर का नाम किसी सगाई की खबर से जोड़ा गया हो। इससे पहले भी उनके और यूट्यूबर अभिषेक मलहान उर्फ फुकरा इंसान के रिश्ते को लेकर ऐसी ही अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि जिया ने तब साफ शब्दों में इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है, उनकी सगाई नहीं हुई है।

मिस्ट्री मैन के साथ फोटो ने बढ़ाई कन्फ्यूजन

अभिषेक मलहान वाली अफवाहों के बाद जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर ने लोगों को और भी उलझन में डाल दिया था। दिलचस्प बात यह रही कि तस्वीर में नजर आ रहा शख्स एल्विश यादव जैसा नहीं दिखता था, जिससे साफ हो गया कि जिया किसी भी तरह की सगाई की खबरों को इशारों में नकार रही हैं।

 

क्या एल्विश यादव और जिया शंकर किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं?

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव और जिया शंकर जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। वायरल सोशल मीडिया पोस्ट उसी प्रोजेक्ट से जुड़ा प्रमोशनल कंटेंट बताया जा रहा है। सूत्रों ने साफ किया है कि यह कोई सगाई की घोषणा नहीं थी और दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल दोनों की सगाई की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं करते, तब तक इसे महज अफवाह ही माना जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह सस्पेंस किसी नए प्रोजेक्ट के ऐलान के साथ खत्म हो सकता है, न कि शादी या सगाई की खबर के रूप में। रिपोर्ट्स के मुताबिक एल्विश यादव और जिया शंकर आने  वाले शो 'एंगेज्ड: रोका या धोखा 2' के नए होस्ट होंगे। इससे पहले सीजन में इस शो के होस्ट उर्फी और हर्ष गुजराल थे।

Bigg Boss OTT से शुरू हुई चर्चा

जिया शंकर और एल्विश यादव Bigg Boss OTT के एक ही सीजन में नजर आए थे। जहां जिया शो से जल्दी बाहर हो गई थीं, वहीं एल्विश यादव ने फिनाले में अभिषेक मलहान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो के दौरान भी दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच चर्चा होती रही थी, जो अब एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें:  The 50 Elimination: शो 'द 50' में कौन-कौन होगा बेघर? आए बड़े ट्विस्ट्स

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 07:40 IST