The 50 Elimination: शो 'द 50' में कौन-कौन होगा बेघर? 'द लॉयन' ने बड़े ट्विस्ट्स और एलिमिनेशन की कर दी पुष्टी
The 50 Elimination: शो 'द 50' में वंशज के बाद अब फिर से बड़े एलिमिनेशन होने जा रहे हैं। इस बारे में 'द लॉयन' ने खुद अनाउंसमेंट कर दी है। इसके साथ ही शो में आने वाले ट्विस्ट्स के बारे में भी बता दिए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

The 50 Elimination: जियोहॉटस्टार का रियलिटी शो 'द 50' शुरू होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 1 फरवरी 2026 को लॉन्च हुआ यह शो काफी टफ और माइंड यूज करने वाले टास्क के साथ आगे बढ़ रहा है। चौथे एपिसोड में एलिमिनेशन, टकराव और नए ट्विस्ट ने शो के माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। 'द लायन' के फैसले ने न सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाया, बल्कि महल के अंदर तनाव और अविश्वास को भी और गहरा कर दिया है।
डबल एलिमिनेशन से हिला 'द 50' का महल
एपिसोड 4 की शुरुआत से ही महल में बेचैनी का माहौल देखने को मिला। इस बार अनसेफ जोन में कुल 10 कंटेस्टेंट्स थे, जबकि सेफ लोगों को यह अधिकार मिला कि वे दो लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएं। काफी लंबी चर्चा के बाद घरवालों ने सौरभ घड़गे और सुमैरा शेख को एलिमिनेट करने का फैसला लिया। इस डबल एलिमिनेशन ने कई कंटेस्टेंट को चौंका दिया है और गेम में अचानक बड़े ट्विस्ट्स आते नजर आ रहे हैं।
मेंटल एक्सरसाइज टास्क में पैसों का बड़ा दांव
एलिमिनेशन के बाद 'द लायन' ने एक नया माइंड टास्क करने को कहा, जिसमें लॉजिक और सतर्कता की असली परीक्षा ली गई। इस टास्क में केवल 20 कंटेस्टेंट्स को हिस्सा लेने का मौका मिला। हर सही जवाब पर कुल मनी पॉट में 10 हजार रुपये जोड़े जाने थे। इस टास्क में मैक्सटर्न ने अंतिम पहेली का सही जवाब देकर दर्शकों के लिए 2 लाख 25 हजार रुपये जीत लिए हैं।
प्रिंस नरूला और दिग्विजय राठी के बीच हुई बहस
टास्क के दौरान अर्चना के फैसलों को लेकर प्रिंस नरूला और दिग्विजय राठी के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। प्रिंस ने दिग्विजय पर पुराने रियलिटी शो के व्यवहार को दोहराने का आरोप लगाए। जवाब में दिग्विजय ने साफ शब्दों में प्रिंस को उन्हें छूने से मना किया और कहा कि इससे वह असहज महसूस करते हैं। इस बहस ने पूरे महल का माहौल गरमा दिया।
Advertisement
रजत दलाल की एंट्री से बढ़ा विवाद
जब खानज़ादी ने टास्क के लिए रजत दलाल को चुना, तो प्रिंस नरूला और नाराज हो गए। उनका कहना था कि यह फैसला दर्शकों के फायदे को नजरअंदाज करता है। इसके बाद प्रिंस और रजत के बीच टक्कर हो गई। प्रिंस ने अपने पुराने शो जीतने का हवाला देते हुए कहा कि एक टास्क से उनका रिकॉर्ड तय नहीं होगा। हालात तब शांत हुए जब दोनों ने एक-दूसरे से बात कर मामला सुलझाया और गले मिलकर विवाद को खत्म कर दिया।
शो में हुआ एलिमिनेशन
सौरभ और सुमैरा का एलिमिनेशन हो गया है। वहीं प्रिंस, रजत और बाकी खिलाड़ियों के बीच बढ़ते मतभेदों ने गेम को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। शो का यह एपिसोड पैसों की जीत के साथ खत्म जरूर हुआ, लेकिन तनाव और रणनीति की लड़ाई अभी बाकी है। अब दर्शकों की नजर आने वाले एपिसोड्स पर टिकी है, जहां रिश्ते और चालें गेम की दिशा में तय करेंगी।