अपडेटेड 9 February 2026 at 14:04 IST
2 साल बाद शादी में तकरार! पति से अलग रहती हैं दिव्या अग्रवाल? इंफ्लुएंसर बोलीं- वो गोल्ड डिगर…
Divya Agarwal: दिव्या अग्रवाल इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' में नजर आ रही हैं। अब शो की को-कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा दावा किया है।
Divya Agarwal: सोशल मीडिया पर इन दिनों रियलिटी शो “The 50” की चर्चा खूब देखने के लिए मिल रही है। 50 दिनों तक चलने वाले इस गेम में आए दिन कुछ ना कुछ कंट्रोवर्सी होती रहती है। लेटेस्ट एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला जब कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी को लेकर बड़ा कमेंट कर डाला।
भव्या ने शो “द 50” में दावा किया कि एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं। दरअसल, पूरा घमासान बैल और बुद्धि टास्क के दौरान हुआ था। जब दिव्या ने कहा कि अर्चना गौतम के पास दिमाग नहीं है तो उनकी दोस्त भव्या चिढ़ गईं। फिर दिव्या ने वॉशरूम में भव्या से टिशू मांगा तो उन्होंने नहीं दिया।
रोने लगीं दिव्या अग्रवाल
ये देखकर दिव्या रोने लगती हैं और रिद्धि डोगरा से कहती हैं कि कैसे सालों तक उन्होंने लोगों से दोस्ती बनाए रखी। उन्हें हर शो में पसंद नहीं किया जाता था और वो अकेले ही खेलती थी। ये बात उनके ईगो पर लगी और उन्होंने शो जीता। दिव्या ने आगे इमोशनल होते हुए कहा कि अर्चना उनकी दोस्त है फिर भी ऐसे दुश्मन जैसे लड़ रही हैं। वो दिव्या को रात के 1 बजे फोन करती थी।
पति अपूर्व से अलग रहती हैं दिव्या अग्रवाल?
बाद में, भव्या ने सपना चौधरी और आर्या से बात करते हुए दिव्या के बारे में कुछ पर्सनल कमेंट किए। उन्होंने दिव्या को ‘फेक’ बताया और कहा कि “इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि लोग उसे गोल्ड डिगर कहते हैं। और दूसरी बात, मैंने उससे एक पॉडकास्ट पर पूछा था कि क्या वह फिर से कभी कोई रियलिटी शो करेगी। उसने कहा, ‘नहीं मैं नहीं करूंगी। मैं पहले ही बिग बॉस जीत चुकी हूं’। आपने अचीव ही क्या किया है? इतना सब PR करवाना और पैपराजी स्पॉटिंग, सिर्फ इसलिए कि कभी-कभार आप दिख जाओ। आपने जिंदगी में कुछ नहीं किया। वह फेक है, अब सबके साथ बैठकर बुराई करेगी”।
भव्या ने आगे जो दिव्या के बारे में कहा, वो काफी शॉकिंग था। उनके मुताबिक, “दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर फूटे थे। मैंने फोड़े थे। आज तक मैंने कभी बोला नहीं वो। ना कभी पॉडकास्ट पर ना कभी कुछ। कभी बोलूंगी भी नहीं क्योंकि ये इनका खुद का फैमिली मैटर था। उसमें मुझे शामिल कर दिया। मुंबई में भीख मांगते हैं लोगों से कि मेरे घर आ जाओ। मेरे पास आ जाओ। प्लीज मुझसे मिलो। अलग रहती है अपने पति से”।
बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने फरवरी 2024 में बिजनेसमैन अपूर्वा पडगांवकर से शादी की थी। उन्होंने मुंबई में पारंपरिक मराठी रीति-रिवाजों से शादी रचाई। उसी साल दोनों के सेपरेशन की अफवाहें भी उड़ी थीं जिन्हें एक्ट्रेस ने खारिज कर दिया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 14:04 IST