अपडेटेड 7 June 2025 at 07:17 IST

3 दिन बाद ICU से बाहर आईं दीपिका कक्कड़, 14 घंटे की सर्जरी के बाद कैसी है एक्ट्रेस की हालत? पति शोएब ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar Liver Cancer: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर का शिकार हैं। उनकी 14 घंटे की लंबी सर्जरी हुई और तीन दिन बाद एक्ट्रेस आईसीयू से बाहर आई हैं। सर्जरी के बाद पति शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्थ अपडेट शेयर की है।

Follow :  
×

Share


A file photo of Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim. | Image: Instagram

Dipika Kakar Health Update: 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में उनकी 14 घंटे की लंबी सर्जरी हुई है, जिसके बाद एक्ट्रेस की हालत पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की। उन्होंने फैंस को बताया कि सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ की हालत अब कैसी है?

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो स्टेज 2 लिवर कैंसर का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल जैसा ट्यूमर निकला था। 3 जून को उनकी सर्जरी हुई थी।

शोएब ने फैंस के साथ शेयर की दीपिका की हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम ने बताया था कि 3 दिनों तक ICU में रहने के बाद दीपिका कक्कड़ आखिरकार बाहर आ गई हैं। उनकी सर्जरी सफल रही और एक्ट्रेस की हालत में भी सुधार है।

दीपिका के पति शोएब ने यूट्यूब पर एक व्लॉग के जरिए दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट फैंस संग शेयर की। उन्होंने कहा कि ईद अल अधा से पहले  दीपिका ICU से बाहर आ गई हैं। वो हमारे साथ हैं। सारी चीजें ठीक हैं अभी। वह तीन दिनों तक ICU में रहीं और उनकी हालत में सुधार हो रहा। डॉक्टरों ने शाम के समय उन्हें रूम में शिफ्ट किया। कुछ दिनों के लिए जबतक डॉक्टर कहते हैं, वो यहां रहेंगी।

वो बहुत मुश्किल वक्त था- शोएब

उन्होंने कहा कि सर्जरी मेजर थीं। वो 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में थीं। वो बहुत ही मुश्किल वक्त था। डॉक्टरों ने बताया था कि यह लंबी सर्जरी होगी। उसे सुबह 8.30 बजे अंदर लेकर जाया गया और दीपिका रात 11.30 बजे ओटी से बाहर आई। मैं उससे सीधा ICU में मिला। हम सभी घबरा गए क्योंकि ओटी से कोई भी अपडेट नहीं आ रही थी। मने कभी इतनी लंबी सर्जरी किसी की देखी नहीं थी।

'काटना पड़ा लिवर का एक हिस्सा…'

शोएब ने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका के पित्ताशय में भी एक स्टोन मिला। शोएब ने बताया, 'डॉक्टरों ने उसके पित्ताशय को भी हटा दिया क्योंकि उसमें स्टोन था। क्योंकि लीवर में ट्यूमर था, इसलिए उसका छोटा हिस्सा बहुत ही कम काटना पड़ा क्योंकि ट्यूमर कैंसरयुक्त था। डॉक्टरों ने बताया कि इसमें कोई भी परेशानी वाली बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने बताया कि लीवर एक ऐसा अंग है जो समय के साथ खुद को ठीक कर लेता है। हमें इसके बाद उनका बहुत ध्यान रखना है, जिससे वो अच्छे से ठीक हो जाएं। रूहान (दीपिका-शोएब का एक साल का बेटा) भी ठीक है। ऊपर वाला एक तकलीफ देता है तो उससे निकलने के लिए आपको मजबूत भी बना देता है। रूहान ने 3 रात दीपिका के बिना घर पर निकाली हैं, वो ठीक है। शोएब ने इस दौरान फैंस से दीपिका के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांगने को भी कहा।

यह भी पढ़ें: ‘पता नहीं कल क्या होगा लेकिन रॉकी ने…’; कैंसर इलाज के बीच हिना खान ने रचाई शादी, हुईं भावुक तो दूल्हे राजा ने संभाला, ताजा VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 June 2025 at 07:17 IST