Dhurandhar 2 World Tv Premiere: इंतज़ार खत्म सिनेमा घर और ओटीटी के बाद अब टीवी पर पहली बार आने जा रही है धुरंधर-2, जानिए कब और कहां दिखेगी

Dhurandhar 2 World Tv Premiere: वर्ष 2026 के साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर-2 सिनेमा घर और ओटीटी के बाद अब टीवी पर पहली बार आने जा रही है।

Dhurandhar 2 Makers Set Sights on Grammys; Submit Soundtrack Across 9 Categories | Image: X

Dhurandhar 2 World Tv Premiere: वर्ष 2026 के साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर-2 सिनेमा घर और ओटीटी के बाद अब टीवी पर पहली बार आने जा रही है। थियेटर के बाद 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म इस वर्ष 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर आई थी। लेकिन तभी से दर्शक इस फिल्म के टीवी पर आने का इंतज़ार कर रहे थे।  

धुरंधर-2 कब और किस चैनल पर आएगी 

धुरंधर-2 फिल्म का प्रसारण टीवी चैनल स्टार गोल्ड पर 18 अक्टूबर शाम 7 बजे होगा।  

Dhurandhar 2 की कमाई 

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 1,813 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं भारत में फिल्म ने 1,149 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।  

धुरंधर 2 की कास्ट 

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि Dhurandhar 2 फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारें हैं। Dhurandhar The Revenge फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होकर अब तक देश भर में 1,144.56 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच चुकी है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर और निर्माण जियो स्टूडियो ने किया है।

इसे भी पढ़ें Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर पहली बार लगाई ट्रिपल सेंचुरी, दृश्यम 3 हुई 300 करोड़ के पार

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 October 2026 at 15:25 IST