TMKOC में जल्द वापस लौटेंगी दयाबेन! शूटिंग भी हो गई शुरू, दिशा वकानी या कोई और... किसकी जमेगी जेठालाल संग जोड़ी?
शादी के बाद साल 2018 में दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थीं। तब से वो शो में वापस नहीं लौटी हैं। खबर है कि अब नई दयाबेन जल्द शो में एंट्री कर सकती हैं।
TMKOC New Dayaben: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है। ये सीरियल TRP चार्ट में भी लगातार राज करता आ रहा है। सीरियल में फैंस को लंबे समय से दयाबेन की वापसी का है। जब से दिशा वकानी ने शो से एग्जिट ली है तब से मेकर्स उनकी रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पाए हैं। हालांकि अब तारक मेहता में दयाबेन की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
अपडेट है कि जल्द ही सीरियल में दया की वापसी होने जा रही है। वैसे तो फैंस की फेवरेट दिशा वकानी ही है। अब दिशा ही दयाबेन बनकर लौट रही हैं या कोई और एक्ट्रेस इस किरदार में नजर आने वाली हैं। आइए जानते हैं...
2018 में दिशा ने ली थी मैटरनिटी लीव
शादी के बाद साल 2018 में दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थीं। तब से वो शो में वापस नहीं लौटी हैं। हर थोड़े दिन में कभी उनकी वापसी तो कभी नई दयाबेन की एंट्री की खबरें जोर पकड़ती रहती हैं। अब एक बार फिर ऐसी ही खबर सामने आई है।
अब मेकर्स को मिल गई नई दयाबेन?
हालांकि जो खबर आ रही है उससे फैंस को थोड़ी मायूसी हाथ लग सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा वकानी की शो में वापसी नहीं हो रही, बल्कि मेकर्स को उनकी जगह पर नई दयाबेन मिल गई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एक नई एक्ट्रेस शो के प्रोड्यूसर असित मोदी को दयाबेन के किरदार के लिए पसंद आ गई हैं। टीम फिलहाल उनके साथ मॉक शूट कर रही है। एक सूत्र ने बताया है, "असित मोदी एक नई दयाबेन की तलाश में थे और हाल ही में एक ऑडिशन ने उन्हें काफी प्रभावित किया। एक्ट्रेस के साथ मॉक शूट चल रहे हैं। वह लगभग एक सप्ताह से यहां हमारे साथ शूटिंग कर रही हैं।"
...तो दिशा वकानी का पत्ता साफ?
दया के किरदार के लिए अगर ये एक्ट्रेस फाइनल हो जाती हैं तो शो में जल्द वो एंट्री कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ ही दिशा वकानी का पत्ता सीरियल से पूरी तरह से कट जाएगा। वैसे तो असित मोदी पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि दिशा लौटकर नहीं आने वाली हैं। जनवरी 2025 में असित मोदी ने कहा था कि मैं अभी भी कोशिश में हूं। मेरा मानना है कि दिशा वकानी वापस नहीं आएंगी। उनके दो बच्चे हैं। वो मेरी बहन जैसी हैं। आज भी उनके परिवार से हमारा काफी करीब का रिश्ता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 23:01 IST