अपडेटेड 1 June 2024 at 14:29 IST

पति ने दिया धोखा, शादी मानने से किया इनकार! अब दलजीत ने दुल्हन के लिबास में शेयर किया वीडियो

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel: दलजीत कौर की मैरिड लाइफ हमेशा चुनौती भरी रही है। पहले पति शालीन भनोत से तलाक के बाद अब उनकी दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर है।

दलजीत कौर और निखिल पटेल | Image: instagram

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी दूसरी शादी को लेकर विवादों में छाई हुई हैं। पिछले साल मार्च में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी रचाने वाली दलजीत ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि निखिल ने उनके साथ बेवफाई की है। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि निखिल ने इस शादी को ही मानने से इनकार कर दिया है। इस बीच, दलजीत कौर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

दलजीत कौर की मैरिड लाइफ हमेशा चुनौती भरी रही है। पहले पति शालीन भनोत से तलाक के बाद अब उनकी दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर है। उनके दूसरे पति ने तो इसी बात को खारिज कर दिया है कि उनकी कभी कानूनी तौर पर शादी भी हुई थी। उनका कहना है कि कपल ने केवल मुंबई में एक सेरेमनी की थी, लेकिन उनकी शादी कानूनी तौर पर रजिस्टर नहीं है। 

पति नहीं कर रहा शादी को स्वीकार, दलजीत कौर बनीं दुल्हन 

दलजीत कौर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक दुल्हन की तरह सजी संवरी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने भारी जेवर पहने हुए हैं और मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है। साथ ही बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- ‘कोई बांधनी जोड़ा ओढ़ के, बाबुल की गली आऊं छोड़ के। तेरे ही लिए लाऊंगी पिया, सोलह साल के सावन जोड़ के’।

 

 

 

 

 

 

बता दें कि इससे पहले दलजीत ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया था जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। उन्होंने अपने इसी ब्राइडल शूट का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- “सिंदूर या चूड़ा सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि मायके की उम्मीद और स्वाभिमान होता है।”

क्या नहीं हुई दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी?

दलजीत ने पति निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का आरोप लगाने के बाद दावा किया था कि वह इस शादी को ही नहीं मानते हैं। कपल ने पिछले साल मार्च में मुंबई में परिवारवालों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। फिर एक्ट्रेस अपने बेटे जेडन को लेकर केन्या शिफ्ट हो गईं। हालांकि, शादी के 10 महीने बाद ही वह मुंबई वापस आ गई थीं। 

अब दलजीत लगातार सोशल मीडिया के जरिए निखिल पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने ये तक दावा किया है कि निखिल ने इस शादी को कभी स्वीकार नहीं किया। निखिल ने खुद इस बात को कबूला है और एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि कपल ने लीगली शादी को रजिस्टर नहीं कराया था और केवल एक सेरेमनी की थी। 

ये भी पढ़ेंः दलजीत को घर पर छोड़ रात भर यंग लड़कियों संग पार्टी करता था पति? जब एक्ट्रेस से की ये डिमांड तो…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 June 2024 at 14:23 IST