अपडेटेड 5 August 2024 at 09:57 IST
गर्लफ्रेंड को लेकर भारत लौटा दूसरा पति तो थाने पहुंचीं दलजीत, मुंबई पुलिस के पास कराई FIR
Dalljiet Kaur: एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने दूसरे पति निखिल पटेल के खिलाफ मुंबई पुलिस के पास FIR दर्ज कराई है। उन्होंने निखिल पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।
Dalljiet Kaur: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर की दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। महज आठ महीने के अंदर ही एक्ट्रेस का दिल टूट गया। वह बेटे जेडन को लेकर भारत लौट आईं और बाद में अपने दूसरे पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) पर उन्हें धोखा देने के आरोप लगाए। अब दलजीत कौर ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।
निखिल पटेल ने ना केवल दलजीत कौर को शादी के बाद चीट किया, बल्कि बाद में शादी को ही मानने से इनकार कर दिया था। निखिल ने कहा कि उन्होंने और दलजीत ने केवल सात फेरे लिए थे लेकिन इस शादी को लीगली रजिस्टर नहीं कराया था। अब केन्या स्थित बिजनेसमैन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भारत आ चुके हैं।
निखिल पटेल के भारत आने के बाद दलजीत कौर पहुंचीं थाने
दलजीत ने 4 अगस्त 2024 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वो पुलिस स्टेशन में एंटर करने से पहले घबरा रही थीं लेकिन अधिकारियों ने उनकी दुर्दशा को समझा और तुरंत एक्शन लिया। दलजीत कौर ने कहा कि यही कारण है कि वो सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट कर रही हैं। दलजीत ने अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने साबित कर दिया कि इस देश में महिलाएं सुरक्षित हैं।
दलजीत कौर ने दूसरे पति निखिल पटेल पर लगाए ये गंभीर आरोप
आपको बता दें कि दलजीत कौर ने अपने अलग हो चुके पति निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उन्होंने कथित तौर पर बिजनेसमैन पर 'क्रूरता' और 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316 (2) का हवाला देते हुए मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
गर्लफ्रेंड को लेकर भारत पहुंचे निखिल पटेल
कुछ दिन पहले अपने बर्थडे के मौके पर निखिल पटेल अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई के ताज होटल पर स्पॉट किए गए थे। इससे दलजीत का दिल काफी आहत हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा था- ‘कहने को कुछ नहीं है। केवल आंसू हैं जो रुक नहीं रहे’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 09:57 IST