'कांवड़ यात्रा नेमप्लेट' मुद्दे पर योगी को मिला 'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी का साथ
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रूट पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के योगी सरकार के फैसले पर विवाद जारी है। इस कड़ी में रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस मामले पर शुक्रवार को अपनी राय पेश की।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Kanwar Nameplate Controersy: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रूट पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के योगी सरकार के फैसले पर विवाद जारी है। कोई यूपी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा है, तो कोई समर्थन। इस कड़ी में रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस मामले पर शुक्रवार को अपनी राय पेश की।
एक्टर सुनील लहरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, एक्टर ने कहा, “नाम हमारी पहचान है। हम अपने घर के बाहर नेमप्लेट लगाते हैं, तो हमें इसे अपनी दुकानों पर लगाने से क्यों कतराना चाहिए? कुछ लोगों को हर चीज को मुद्दा बनाने की आदत है। उन्हें इस पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए।” बता दें कि सुनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने 'रामायण' के दिनों के किस्से साझा करते हैं, और अपने लाइफ के बारे में बताते रहते हैं।
कांवड़ रूट पर नेमप्लेट लगाने का दिया था निर्देश
दरअसल, 19 जुलाई को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा से पहले अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की थी और इस दौरान जरूरी निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया कि कांवड़ रूट पर पड़ने वाले सभी ठेले मालिकों और दुकानदारों को अपनी दुकान पर नेमप्लेट लगानी होगी। इस पर नाम लिखना अनिवार्य होगा। पहले यह नियम मुजफ्फरनगर के लिए जारी किया था, लेकिन बाद में सीएम योगी ने इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया। जिससे इस मुद्दे को लेकर घमासान मच गया।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच मारधाड़, 'अल्फा' के लिए खून खराबे से भरा एक्शन सीन कर रहे शूट
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 26 July 2024 at 13:58 IST