आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच मारधाड़, 'अल्फा' के लिए खून खराबे से भरा एक्शन सीन कर रहे शूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म में एक्टर बॉबी देओल के साथ भिड़ती नजर आएंगी। इन दिनों वह वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन सीन करेंगी।

Alia Bhatt and Bobby Deol
Alia Bhatt and Bobby Deol | Image: pti

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म में एक्टर बॉबी देओल के साथ भिड़ती नजर आएंगी। इन दिनों वह वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन सीन करेंगी।

आलिया और बॉबी का एक्शन सीन मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किया जा रहा है और इसे पूरा होने में चार दिन से ज्यादा का समय लगेगा। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में अपनी दमदार एक्टिंग से वाहवाही बटोरने के बाद अब बॉबी 'अल्फा' में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

खतरनाक एक्शन सीक्वेंस का है शूट

एक्शन सीन के बारे में बात करते हुए एक ट्रेड सोर्स ने बताया, ''यह खतरनाक एक्शन सीक्वेंस है। इसमें खूब सारा खून-खराबा होगा। यह फिल्म के जरूरी सीन्स में से एक है। सेट पर सुरक्षा कड़ी है। उनके पास कम से कम 100 गार्ड होंगे, जो लोकेशन पर तैनात हैं और सभी विंटेज प्वाइंट को कवर कर रहे हैं।''

शिव रावल डायरेक्ट कर रहे 'अल्फा' 

इस फिल्म में आलिया के अलावा, एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी हैं, जो सुपर एजेंट के रोल में नजर आएंगी। 'अल्फा' को शिव रावल डायरेक्ट कर रहे है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ने 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

Advertisement

आलिया और बॉबी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही 'जिगरा' में भी नजर आएंगी। इसमें वेदांग रैना लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी। वहीं बॉबी देओल तेलुगु और तमिल फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें 'कांगुवा', 'हरी हरा वीरा मल्लू' और 'एनबीके 109' शामिल हैं। इसके अलावा, वह राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

यह भी पढ़ें: करगिल दिवस: अक्षय कुमार, रकुल प्रीत समेत इन सेलेब्स ने सैनिकों के बलिदान को किया सलाम

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड