BREAKING: टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, 'पवित्र रिश्ता' फेम इस एक्ट्रेस का कैंसर से निधन
'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभा चुकीं प्रिया मराठे का निधन हो गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Priya Marathe Dies: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे उर्फ अर्चना की छोटी बहन का किरदार निभाने वाली प्रिया मराठे का निधन हो गया है।
एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने 38 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर है।
कैंसर से प्रिया मराठे का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया मराठे कैंसर से जंग लड़ रही थी और रिकवर करने लगी थीं। इलाज के बावजूद एक्ट्रेस इस बीमारी से उबर नहीं पाई और जिंदगी की जंग हार गईं। एक्ट्रेस ने रविवार, 31 अगस्त की सुबह अंतिम सांस ली।
मुंबई में जन्म और पढ़ाई-लिखाई
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और मराठी सीरियल 'या सुखानोया' और फिर 'चार दिवस सासुचे' से टीवी पर सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स की 'कसम से' में विद्या बाली की भूमिका मिली और बाद में उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' के पहले सीजन में देखा गया। फिर उन्होंने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम किया। इसके अलावा वो अप्रैल 2012 में सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में ज्योति मल्होत्रा का किरदार निभाया।
'पवित्र रिश्ता' से मिला नेम-फेम
बता दें कि साल 2009 में आए डेली सोप 'पवित्र रिश्ता' ने प्रिया मराठे को घर-घर पहचान दिलाई। इस सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी ने तो हर किसी का दिल जीता ही था। साथ ही शो के सपोर्टिंग एक्टर्स को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला था, जिनमें से एक 'अर्चना' की छोटी बहन का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे भी थीं।
प्रिया मराठे की पर्सनल लाइफ
प्रिया मराठे ने साल 2012 में शंतनु मोगे से शादी की थी। इस जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। महज 38 साल की उम्र में प्रिया मराठे का इस तरह दुनिया से विदा लेना उनके परिवार, करीबी दोस्तों और फैंस के लिए गहरा सदमा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 31 August 2025 at 11:02 IST