अपडेटेड 25 November 2025 at 17:15 IST
Bigg Boss 19: शो से बाहर निकलते ही कुनिका ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर? धर्मेंद्र के बारे में भी कही ये बात
Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद 'बिग बॉस 19' से बाहर आ गई हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह किसे शो का विनर देखती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद किया।
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' से कुनिका सदानंद का सफर खत्म हो गया है। बेघर होते ही उन्होंने की मीडिया के साथ बातचीत की है। इक खास बातचीत में अपने अनुभवों के बारे में बात करती हुई नजर आईं। उनसे जब पूछा गया कि इस सीजन वह किसे विनर के रूप में देखती हैं, तो इसपर उन्होंने एक कंटेस्टेंट का नाम लिया। फिर कुनिका ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र से जुड़ी यादों को शेयर किया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है…
कुनिका किसे मानती हैं विनर?
एविक्शन के बाद दिए गए इंटरव्यू में कुनिका ने बताया कि 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी किसके हाथ लग सकती है, तो कुनिका ने बिना हिचकिचाए फरहाना भट्ट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि फरहाना में शो जीतने की पूरी क्षमता नजर आती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शहबाज पर शहनाज गिल की बिग बॉस वाली सफलता का बड़ा दबाव है। इसकी वजह से वह शहबाज को जल्द फिल्मों में देखना चाहती हैं, खासकर कॉमेडी रोल्स में, क्योंकि वह उस चीज को करते हुए काफी बेहतर दिखेंगे।
धर्मेंद्र को याद कर हुईं भावुक
बातचीत के दौरान कुनिका ने धर्मेंद्र को भी याद करते हुए दिल छूने वाली बातें कहीं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र पीढ़ियों के एक्टर्स के साथ आसानी से घुलमिल जाते थे। अपनी शायरी, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और जमीन से जुड़े रहना, इन सबने उन्हें जेन जी तक से जोड़ दिया था। कुनिका ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जाने से पहले उन्होंने बॉबी देओल की सफलता देख ली। वहीं, एक्ट्रेस ने दिल से धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया से शांति से जाना बेहतर है बजाय किसी पर निर्भर रहकर जाने के।
धर्मेंद्र संग काम की यादें
कुनिका ने बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र के साथ उन्होंने तीन फिल्मों में काम किया था, जिनमें 'प्यार किया तो डरना क्या' और उनकी आखिरी फिल्म 'दुश्मन देवता' शामिल है। उस दौर को याद करते हुए वह बोलीं कि नए कलाकार धर्मेंद्र के सम्मान में उनके सामने बैठने से भी डरते थे, क्योंकि वह काफी सीनियर थे।
कुनिका की मां, धर्मेंद्र की थीं बड़ी फैन
कुनिका ने हंसते हुए बताया कि उनकी मां धर्मेंद्र की जबरदस्त फैन थीं। एक बार उनकी मां सेट पर आईं थीं और उनसे मिलने की इच्छा जताई थी। कुनिका ने हिम्मत जुटाकर अनुरोध किया तो धर्मेंद्र ने न सिर्फ उनकी मां को बैठने की कहा बल्कि उन्हें चाय पीने को भी कहा। उनकी मां खुशी से झूम उठीं और लगभग आधा घंटा धर्मेंद्र से बातें करती रहीं। कुनिका दूर से घबराई हुई देख रही थीं कि कहीं उनकी मां सीनियर एक्टर को बोर न कर दें, लेकिन खुद धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें बैठने दो, वे पंजाब से लेकर मुंबई तक हर विषय पर मजे से बात कर रहे थे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 25 November 2025 at 17:15 IST