Bigg Boss 20: 'लॉकअप 2' के बाद अब टीवी पर लौटेगा असली ड्रामा, आ रहा है 'बिग बॉस 20'; जानें पूरी डिटेल

Bigg Boss 20 Updates: नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप 2' के बाद अब टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का ऐलान हो चुका है। तो चलिए जानते हैं क्या है शो से सभी अपडेट।

बिग बॉस 20 | Image: Social Media

Bigg Boss 20 Updates In Hindi: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। घरवालों की आपसी लड़ाई, उनकी मस्ती और 'वीकेंड का वार' पर क्लास... ये सब बहुत जल्द टीवी पर वापस आ रहा है। अगर आप भी बिग बॉस के फैन हैं, तो चलिए आपको बताते हैं इस नए सीजन से जुड़ी पूरी जानकारी।

शो को हुए 20 साल पूरे

आपको बता दें कि मेकर्स ने शो के 20 साल पूरे होने की खुशी में इस नए सीजन का शानदार तरीके से ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही, बिग बॉस की सबसे बड़ी पहचान यानी 'आंख' का बिल्कुल नया लोगो भी रिलीज कर दिया गया है।

क्या खास है नई 'आंख' में?

इस बार बिग बॉस की आंख का डिजाइन काफी अलग है। इसे पिछले 20 सालों की यादों से प्रेरित होकर बनाया गया है।

नया लोगो देखने में कई दरवाजों जैसा लगता है। ये इस बात का इशारा है कि इस सीजन में ढेरों नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। घर में लिया गया एक फैसला किसी भी कंटेस्टेंट का पूरा गेम और जर्नी बदल सकता है।

कौन-कौन होगा शो में शामिल?

शो की घोषणा होते ही फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा सेलेब्स के नाम सुझा रहे हैं। फिलहाल दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ये हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आए थे। वहां लोगों ने इनका गेम काफी पसंद किया था। इंटरनेट पर बिग बॉस 20 के लिए इनका नाम भी तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि अभी शो शुरू होने में थोड़ा वक्त है, इसलिए किसी भी कंटेस्टेंट का नाम अभी पूरी तरह से पक्का नहीं हुआ है। जल्द ही इस पर से भी पर्दा उठ जाएगा।

एक साथ कई भाषाओं में शुरू होगा बिग बॉस!

इस बार मेकर्स दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज लेकर आ सकते हैं। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मेकर्स इस बार एक अलग दांव खेलने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस साल हिंदी बिग बॉस के साथ-साथ बाकी भाषाओं वाले बिग बॉस भी एक ही समय पर शुरू होंगे। यानी मराठी, बंगाली, कन्नड़ और तमिल। 
इन सभी भाषाओं के नए सीजन एक साथ टीवी पर आ सकते हैं। इसका मतलब है कि हर राज्य के लोग अपनी-अपनी भाषा में बिग बॉस का मजा ले सकेंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बात की पक्की घोषणा नहीं की है।

 

यह जरूर पढ़ें: Lock Upp 2 में Shreya Kalra के Kiss वाले बयान पर बवाल, Ram Kapoor की पत्नी Gautami भड़कीं, कहा- इसके बाद लोग उन्हें ठरकी कह रहे हैं लेकिन वो..., VIDEO

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 July 2026 at 20:01 IST