अपडेटेड 10 November 2025 at 15:02 IST

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के मैनेजर का मेकर्स पर फूटा गुस्सा, शो में टारगेट करने और फटकार लगाने पर कही ये बात

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के मैनेजर मनीष शर्मा ने बयान जारी किया है। उन्होंने तान्या मित्तल को टारगेट करने और फटकार लगाने को गलत तरीका बताया है।

Follow :  
×

Share


Tanya Mittal | Image: X

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों तान्या मित्तल का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने तान्या की जमकर क्लास लगाई थी, जिसके बाद अब उनकी टीम की ओर से पहला बयान सामने आया है। तान्या के मैनेजर मनीष शर्मा ने मेकर्स पर 'अनफेयर ट्रीटमेंट' के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि तान्या को जानबूझकर नेगेटिव रूप में दिखाया जा रहा है जबकि वह शो में बेहद शांत और डिग्निफाइड हैं।

मैनेजर मनीष शर्मा ने जारी किया बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या मित्तल के मैनेजर मनीष शर्मा ने कहा है कि वीकेंड का वार में जिस तरीके से तान्या की आलोचना की गई, वह पूरी तरह अनुचित था। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में जब बाहर की दुनिया की बातें करना मना है, तो कंटेस्टेंट्स आपस में ही बातचीत करते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर सब एक-दूसरे के बारे में बातें करते हैं, तो निशाना सिर्फ तान्या पर क्यों साधा गया?’

तान्या को नेगेटिव दिखाने के लिए मेकर्स पर लगाए आरोप

मनीष ने आगे कहा कि शो की टीम तान्या की गलत इमेज दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'तान्या बहुत डिग्निफाइड हैं। उन्होंने शो की शुरुआत से ही अपनी मर्यादा बनाए रखी है। उन्होंने कभी किसी को जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाई या किसी की इमेज खराब नहीं की।' वह हमेशा दूसरों की केयर और रिस्पेक्ट करती हैं।

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे फैंस?

तान्या मित्तल के मैनेजर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ फैंस मनीष की बात से सहमत हो रहे हैं, तो वहीं कई लोग तान्या का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्होंने खुद कई बार घर में बाहर की बातें की हैं, इसलिए उन्हें आलोचना झेलनी ही पड़ रही है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में घर पर ही बनाएं आंवले की बर्फी, बढ़ाएं स्वाद-इम्यूनिटी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 November 2025 at 15:02 IST