अपडेटेड 10 November 2025 at 11:57 IST
नीलम गिरी का नहीं हुआ पति से तलाक? Bigg Boss 19 से निकलते ही फिर चर्चा में आई एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी
Bigg Boss 19: नीलम गिरी की बिग बॉस की जर्नी खत्म हो गई है। अब उनकी शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अब देखना होगा कि वह शो से निकलने के बाद इंटरव्यू में क्या खुलासे करती हैं।
Bigg Boss 19: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नीलम गिरी इस दिनों चर्चा में चल रही हैं। हाल ही में उनका बिग बॉस 19 से एविक्शन हुआ है। घर के अंदर उन्होंने अपनी शादीशुदा लाइफ पर खुलकर बात की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी।
फैंस उनकी लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। इसी बीच, 'बिग बॉस 19' से निकलने के बाद उनके फैंस नीलम ने से ही उनकी शादी और तलाक की खबरों का सच जानना चहते हैं। अब देखना होगा कि इसपर वह एविक्शन इंटरव्यू के दौरान क्या बोलती हैं।
शादीशुदा, लेकिन नहीं हुआ डिवोर्स
नीलम गिरी के परिवार ने बताया है कि एक्ट्रेस ने लव मैरिज की थी, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में दरारें आ गईं। परिवार ने यह भी साफ किया कि उनका अभी तलाक नहीं हुआ है, सिर्फ दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं। परिवार का कहना है कि यह उनका निजी मामला है और इसे पब्लिक में उछालना सही नहीं है।
मुंबई में खरीदा अपना घर, नई शुरुआत की तैयारी
‘बिग बॉस’ में खुलासे के बाद नीलम के करीबी सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपना नया घर बुक किया है। नीलम इसे अपनी नई शुरुआत का प्रतीक मान रही हैं। वह अब प्रोफेशन और पर्सनल दोनों लाइफ में खुद को रीसेट करना चाहती हैं। ‘बिग बॉस 19’ में एक टास्क के दौरान नीलम ने बताया था कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में कभी खुश नहीं रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वो अब खुद के लिए जीना चाहती हैं। इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें खूब सपोर्ट किया।
नीलम की बहन ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'यह उनका पर्सनल मामला है, वो जब चाहेंगी खुद बताएंगी। अभी वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं।' परिवार के इस बयान ने साफ कर दिया कि नीलम तलाकशुदा नहीं, बल्कि अलग रह रही हैं।
वर्कफ्रंट
नीलम गिरी भोजपुरी सिनेमा में एक पॉपुलर चेहरा हैं। उन्होंने कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है। ‘बिग बॉस’ में आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। अब उनका ध्यान नए घर और करियर ग्रोथ पर है।
नीलम के एविक्शन के बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी बनी चर्चा का विषय
11वें हफ्ते में आकर वह जनता के कम वोट मिलने के कारण बेघर हो गई हैं। उनके बाहर निकलने के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनकी शादीशुदा जिंदगी चर्चे में आ गई है। लोग एक्ट्रेस से ही जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी शादी में क्या हुआ है और क्यों वह अपने पति से अलग रह रही हैं। अब देखना होगा कि एविक्शन के बाद नीलम गिरी इंटरव्यू में अपनी शादी पर बात करते हुए क्या खुलासे करेंगी।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 10 November 2025 at 11:57 IST