अपडेटेड 15 September 2025 at 13:32 IST

Bigg Boss 19 के डबल एलिमिनेशन पर खड़ा हुआ नया ड्रामा, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराजगी

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में पहला एलिमिनेशन दो लोगों का हुआ है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इससे नाराजगी जता रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Bigg Boss 19 | Image: X

Bigg Boss 19: विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में पिछले दो हफ्तों से कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन हो गया है। अब नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर घर से बाहर हो गईं। फैंस ने सोशल मीडिया पर नगमा के एविक्शन को अनफेयर बताया और जमकर नाराजगी जतानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर लगातार अनफेयर एविक्शन की बात चल रही है।

कौन-कौन हुआ घर से बाहर?

बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते नॉमिनेशन में मृदुल तिवारी, नतालिया जानोसजेक, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर शामिल थे। वोटिंग के बाद सबसे कम वोट नतालिया और नगमा को मिले और दोनों का सफर बिग बॉस के घर से खत्म हो गया।

नगमा के एविक्शन पर उठ रहे सवाल

नगमा मिराजकर की उनके सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इसके साथ उनकी  इंस्टाग्राम पर तगड़ी रीच है। इसके बावजूद वह एलिमिनेशन से बच नहीं पाईं और पहली बार में ही घर से बाहर हो गईं। उनके बाहर होने से फैंस बेहद निराश नजर आ रहे हैं। नगमा के घर से बाहर जाने पर उनके करीबी कंटेस्टेंट आवेज दरबार रो पड़े। उन्होंने कहा कि यह घर उनके लायक नहीं है क्योंकि यहां सब सांप हैं। वहीं नगमा ने भी जाते-जाते कहा कि वह बाहर जाकर अपनी शादी की तैयारियां करेंगी।

सोशल मीडिया पर गुस्साए फैंस

नगमा और नतालिया के बाहर होने पर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने नगमा के एविक्शन को ‘अनफेयर’ बताया। एक यूजर ने लिखा, “अगर बिग बॉस 18 की चुम बिना कुछ किए टॉप 5 तक पहुंच सकती हैं, तो नगमा भी डिजर्व करती थीं।” कई लोग तो नगमा की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि नगमा एक डीसेंट, साफ दिल की और ईमानदार लड़की हैं, जो इस नकली और ड्रामेबाज घर की हकदार नहीं थीं। अब डबल एविक्शन के बाद बिग बॉस 19 के घर का माहौल और भी गरम हो गया है। दर्शकों का कहना है कि अब गेम में और ज्यादा ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: तेजा सज्जा की 'मिराई' ने मचाया धमाल, कमाई में टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4'
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 15 September 2025 at 13:32 IST