अपडेटेड 14 September 2025 at 20:33 IST
Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच हुई जबरदस्त मारपीट, अब पूरे सीजन के लिए दोनों हुए नॉमिनेट?
Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच बिग बॉस में हाथापाई हुई है। इसके बाद मेकर्स ने दोनों कंटेस्टेंट्स को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है।
Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर में एक बार फिर से विवाद मच गया है। इस बार किचन में सिंपल बहस ने हिंसक टकराव का रूप ले लिया है। जी हां, अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच मारपीट हो गई है। इसके बाद खबर आ रही है कि दोनों कंटेस्टेंट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?
किचन विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
बिग बॉस के घर में जो ताजा विवाद चल रहा है, वह कैप्टन अमाल मलिक और नेहल के बीच खाना बनाने के काम को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद कुनिका ने अमाल और अभिषेक पर "नकली सम्मान" दिखाने का आरोप लगाया। अभिषेक ने पलटवार करते हुए कहा, “सम्मान कमाया जाता है, मांगा नहीं जाता।”
शहबाज का हस्तक्षेप और मारपीट
कुनिका और अभिषेक के बीच हो रही बहस में एक्ट्रेस के दोस्त शहबाज बदेश भी अपनी टिप्पड़ी देने के लिए पहुंच जाते हैं। वह अभिषेक पर पाखंडी होने के आरोप लगाते हैं। इन दोनों की बहस काफी बढ़ जाती है, फिर अभिषेक ने शहबाज को चेतावनी दे डाली। कुछ ही पलों में यह झगड़ा फिजिकल फाइट में बदल गया और दोनों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया।
पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट
बिग बॉस की अपडेट देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पेज BBTak के मुताबिक अभिषेक और शहबाज के बीच लड़ाई की फुटेज को मेकर्स ने ध्यान से देखते हुए। इसके बाद अभिषेक और शहबाज को मेकर्स ने पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करने का फैसला लिया। यह सजा वीक के कामों और परफॉर्मेंस देखते हुए टाली भी जा सकती है। लेकिन फिलहाल तो अभी दोनों लोग पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 September 2025 at 20:25 IST