Disha Vakani पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, ‘लगान’ और ‘स्वदेश’ में काम कर चुके थे भीम वकानी

Disha Vakani Father Bhim Vakani Death: एक्ट्रेस दिशा वकानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और सीनियर एक्टर भीम वकानी का निधन हो गया है। उनके जाने से इंडस्ट्री पर शोक की लहर छा गई है।

Follow :  
×

Share


Bhim Vakani death | Image: Instagram

Disha Vakani Father Bhim Vakani Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता और दिग्गज अभिनेता भीम वकानी का निधन हो गया है। उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिशा वकानी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भीम वकानी का निधन उनके परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। इस कठिन समय में फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार को हिम्मत देने की बात कह रहे हैं।

भीम वकानी के निधन की बेटे मयूर वकानी ने दी जानकारी

भीम वकानी के निधन की पुष्टि उनके बेटे मयूर वकानी ने सोशल मीडिया के जरिए की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने सुबह अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अहमदाबाद में किया जाएगा, जहां परिवार और करीबी लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे। परिवार ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की है। कम लोग जानते हैं कि भीम वकानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक एपिसोड में अपनी बेटी दिशा वकानी के साथ भी स्क्रीन शेयर की थी। उस एपिसोड में उन्होंने ‘मावजी छेड़ा’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

थिएटर से फिल्मों तक शानदार सफर

भीम वकानी का करियर काफी लंबा और विविधता से भरा रहा था। उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी और सालों तक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया और 'लगान', 'स्वदेश' और 'लज्जा' जैसी फिल्मों में काम किया। भले ही उनके किरदार छोटे रहे, लेकिन उनके किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ कर गए हैं।

दिशा वकानी वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा वकानी पिछले कई सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। मां बनने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली थी। हालांकि, ‘दयाबेन’ के किरदार में उन्हें आज भी दर्शक उतना ही याद करते हैं और उनकी वापसी का इंतजार करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: टॉलीवुड क्यों नहीं बना सकता 'धुरंधर' जैसी फिल्म? फिल्ममेकर ने खोली पोल
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 13:00 IST