अपडेटेड 28 January 2026 at 17:05 IST
भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया के दूसरे बेटे का हुआ नामकरण, गोले के भाई 'काजू' का रखा ये प्यारा नाम, पहली झलक भी दिखाई
Bharti singh- Harsh limbachiyaa Second Son name: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दूसरे बेटे का नाम रिवील किया है। दोनों ने खूबसूरत तस्वीरें करते हुए अपने नन्हे राजकुमार की झलक भी दिखाई।
Bharti Singh- Harsh Limbachiyaa reveals Second Son name: कॉमेडियन भारती सिंह दिसंबर 2025 में दूसरी बार मां बनीं थी। उन्होंने फिर एक बेटे को जन्म दिया। अब एक महीने बाद भारती और हर्ष लिंबाचिया के दूसरे बेटे काजू का नामकरण किया। इसके बाद दोनों ने अपने बेटे का प्यारा-सा नाम रिवील किया और उसकी झलक भी दिखाई।
भारती ने ये रखा बेटे का नाम
भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नाम 'यशवीर' रखा है। कॉमेडियन ने नाम रिवील करते हुए कुछ प्यारी फैमिली फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती और हर्ष के साथ उनका बड़ा बेटा लक्ष्य उर्फ गोला और उनका छोटा राजकुमार भी नजर आ रहा है। हालांकि भारती ने इन तस्वीरों में अपने दूसरे बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। उन्होंने बेटे के फेस पर इमोजी लगाकर इन तस्वीरों को शेयर किया।
अभिषेक ने शेयर किया नामकरण का व्लॉग
वहीं, 'लाफ्टर शेफ' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले एक्टर अभिषेक कुमार ने भारती सिंह के बेटे के नामकरण का एक व्लॉग भी अपने यूट्यूब चैनल में शेयर किया है, जिसमें कई स्टार्स पहुंचे। नामकरण सेरेमनी में अभिषेक के अलावा अली गोनी, जैस्मिन भसीन और कृष्णा अभिषेक जैसे सेलेब्स नजर आए। व्लॉग में भारती और हर्ष को अपने बेटे के नामकरण में पूजा-पाठ करते देखा जा सकता है।
क्या है ‘यशवीर’ का मतलब?
यशवीर का मतलब 'गौरवशाली और बहादुर', 'प्रसिद्ध योद्धा' या 'सफलता पाने वाला' होता है। यह संस्कृत शब्दों 'यश' (कीर्ति/सम्मान) और 'वीर' (बहादुर) से मिलकर बना है। इस नाम का अर्थ सफलता और वीरता दोनों को दर्शाता है।
भारती सिंह ने साल 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। 2022 में भारती पहली बार गोला की मां बनी थी। 3 साल बाद इनके घर किलकारियां गूंजी। हालांकि इस बार भारती को एक बेटी की चाह थी। कॉमेडियन ने प्रेग्नेंसी के समय खुलकर अपनी इस ख्वाहिश का इजहार किया था। भारती की ये इच्छा तो पूरी नहीं हो पाई, लेकिन घर में दोबारा बेटे के जन्म से वो काफी खुश हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 January 2026 at 17:05 IST