'हर जगह मैं ही पीसूं? खाना बनाऊं, बच्चे पैदा करूं...', हर्ष ने भारती के वजन का उड़ाया मजक, तो फूट पड़ी कॉमेडी क्वीन; शो में पति-पत्नी के बीच हुआ पंगा

हाल ही में सामने आए प्रोमो में भारती सिंह अपने पति हर्ष पर भड़कती नजर आईं। वो हर्ष के उनके वजन का मजाक बनाने पर नाराज हो गईं।

Bharti Singh Harsh Limbachiyaa | Image: Instagram

Bharti Singh Harsh Limbachiyaa: टीवी जगत की मशहूर कॉमेडी जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर अपने नए रियलिटी शो 'इंडियन गेम शो' के जरिए दर्शकों को लोटपोट कर रहे हैं। शो का हालिया प्रोमो सामने आया है जिसमें कॉमेडी क्वीन का अलग ही रूप देखने को मिला। इस बार भारती अपने वजन का मजाक उड़ाए जाने पर फूट पड़ीं। शो के दौरान उनके वजन पर ऐसी बात हुई कि भारती अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाईं और पति पर बुरी तरह भड़क उठीं। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

प्रोमो में हर्ष कंटेस्टेंट्स को एक चैलेंज देते हुए कहते हैं कि उन्हें भारती का सही वजन बताना है। ऐसे में किसी कंटेस्टेंट ने 88, किसी ने 86 तो किसी ने 91 बताया। इसी बीच, प्रिंस नरूला बोलते हैं कि भारती जिसने भी 91 किलो बोला है, तू उसे मुक्का मारकर गिरा सकती है। इस पर भारती भी चुप नहीं रह पाती और कहती हैं कि अब मुझे पता चल गया है कि सुंदर लड़कियों में अक्ल कम होती है।

कमर का साइज नहीं, वेट बताओ- अभिषेक

इसके बाद भारती कहती हैं कि अभिषेक ने कहा होगा। तभी अभिषेक तुरंत कहते हैं कि उन्होंने कमर का साइज कहा होगा। वेट बताओ ना यार। इसके बाद वे कहते हैं कि भारती आराम से खड़े होना, वेट मशीन की सांसें रुक जाएंगी। इस बात पर हर्ष समेत सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारने लगते हैं।

हर्ष पर खूब बरसीं भारती

तभी भारती अपने वजन के बारे में पति से पूछती हैं कि हर्ष तुम्हें क्या लगता है? हर्ष सोचते हुए बताते हैं कि उनके हिसाब से भारती का वजन 60-70 होगा। हर्ष की बात से बौखलाई भारती कहती हैं कि कल ही तेरे सामने वजन नापा था। इसका मतलब तेरा मुझ पर ध्यान ही नहीं है। तेरा मकसद सिर्फ मुझसे बच्चे पैदा करवाना था। हर जगह मैं ही पीसूं। खाना बनाऊं, बच्चे पैदा करूं और फिर तुझे मेरा वेट नहीं पता।

मजेदार प्रोमो हो रहा वायरल

अभी भारती फूट ही रही होती हैं कि तभी हर्ष बोलते हैं कि अब वो ऐतिहासिक घड़ी आ गई है, जब भारती वेट मशीन पर खड़ी होकर इसकी चीख निकालेगी। इस पर भारती कहती है कि जब इतने सालों से तू बच सकता है, तो वेट मशीन तो बच ही जाएगी। भरपूर एंटरटेनमेंट और ठहाकों से सजे इस शो के प्रोमो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

24 अगस्त से प्रीमियर हो रहा शो

बात करें कपल के शो 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' 24 अगस्त से सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रीमियर हो रहा है। शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे प्रसारित हो रहा है। इसमें टीवी और फिल्म जगत के सिलिब्रिटीज मजेदार गेम्स खेलते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: हाथ में तलवार, श्मशान में तांडव... किन्नर अघोरी ने जलती चिता से निकालकर खाया मांस, अब हुई गिरफ्तार

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 September 2026 at 13:31 IST