अपडेटेड 29 December 2025 at 13:13 IST

'काजू' को लेकर पहली बार घर पहुंची भारती, ग्रैंड वेलकम पाकर हुईं इमोशनल; वायरल हुई दिल छू लेने वाली VIDEO

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनीं। जब वो पहली बार बेटे 'काजू' संग घर पहुंचीं, तो शानदार वेलकम पाकर इमोशनल हो गईं।

Bharti Singh | Image: Instagram

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने बेटे का स्वागत किया, जिन्हें वो प्यार से 'काजू' बुलाते हैं। भारती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुकी हैं। इस बीच एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें भारती और उनके नन्हे राजकुमार का घर पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम हुआ।

न्यू बॉर्न बेबी के स्वागत के लिए पूरे घर को शानदार तरीके से सजाया गया। पहले 'काजू' की आरती हुई और फिर भारती की मम्मी ने सभी की नजर उतारी। इसके बाद भारती ने अपने बेटे को गोद में लेकर घर में प्रवेश किया और भगवान से आशीर्वाद लिया।

भारती और 'काजू' का शानदार स्वागत

भारती और 'काजू' के ग्रैंड वेलकम के लिए घर को इतनी खूबसूरती से सजाया गया था कि कॉमेडियन इमोशनल हो गईं। ये पल उनके लिए काफी खास रहा। वहीं 'काजू' की दादी ने उसके लिए छठी पूजा की। साथ ही दुआएं दी कि वो बड़ा होकर कामयाब बनें और सफलता उसके कदम चूमें।

केक काटकर मनाया जश्न

भारती और हर्ष दूसरी बार माता-पिता बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में काजू की झलक तो दिखाई लेकिन चेहरा छिपा रखा था। उन्होंने पैप्स से कहा कि वो जल्द ही नन्हे राजकुमार का फेस रिवील करेंगी। कपल ने केक काटकर नन्हे मेहमान के आगमन का जोर-शोर से स्वागत किया।

19 दिसंबर को किया बेटे का स्वागत

बता दें कि भारती ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे 'काजू' को जन्म दिया। घर में नए सदस्य के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है। 

यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई फैंस की भीड़, लड़खड़ाकर गिरे सुपरस्टार

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 December 2025 at 13:13 IST