अपडेटेड 25 March 2025 at 08:52 IST
Manoj Santoshi Death: नहीं रहे ‘भाभी जी घर पर हैं’ के लेखक, इस खतरनाक बीमारी ने ली जान, शिल्पा शिंदे ने अस्पताल पर लगाए आरोप
Manoj Santoshi Death: टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया है।
Manoj Santoshi Death: टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उनकी बिगड़ती तबीयत को लेकर खबरें सामने आई थीं लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज संतोषी ने 23 मार्च को सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
ऐसा पहले सामने आया था कि वो लंबे समय से लीवर से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे थे और जल्द उनका लीवर ट्रांसप्लांट भी होना था। हालांकि, अब उनकी मौत की खबर से फैंस सदमे में हैं।
भाभीजी घर पर हैं के राइटर मनोज संतोषी का निधन
टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है और लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए राइटर मनोज संतोषी को ट्रिब्यूट देना शुरू कर दिया है। मनोज संतोषी को ‘भाभी जी घर पर हैं’, ‘हप्पू पलटन’, ‘जीजा जी छत पर’, ‘मैडम मे आई कम इन’, ‘एफआईआर’ के आखिरी कुछ एपिसोड, ‘ऑफिस ऑफिस’ और कई अन्य कॉमेडी शो के लेखक के रूप में जाना जाता था।
वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले FIR फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक ने वीडियो शेयर करते हुए फैंस से मनोज संतोषी के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि इस मुश्किल समय में ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे ने राइटर की देखभाल भी की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब शिल्पा ने अस्पताल पर हमला बोल दिया है।
शिल्पा शिंदे ने अस्पताल पर लगाया बड़ा आरोप
मनोज संतोषी के निधन के बाद शिल्पा शिंदे का ये बयान खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में अस्पताल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि अस्पताल की लापरवाही के चलते ही मनोज संतोषी जिंदगी की जंग हार गए। शिंदे ने कहा कि अगर राइटर को सही समय पर सही इलाज मिल जाता तो आज वो हमारे बीच जिंदा होते।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 March 2025 at 08:51 IST