अपडेटेड 25 March 2025 at 07:46 IST
बेटी मालती को नहीं है पापा Nick Jonas के स्टारडम से मतलब, सिंगर बोले- उसे केवल मेरे साथ खेलना है, मैं घर पर एक...
Nick Jonas Daughter: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। अब निक ने बेटी संग अपने बॉन्ड पर बात की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Nick Jonas Daughter: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस की बेटी मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) अभी से सोशल मीडिया पर फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं। कपल अक्सर अपनी लाडली बेटी की मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। इस बीच अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक ने बेटी संग अपने बॉन्ड पर बात की।
निक जोनस और उनका बॉय बैंड जोनस ब्रदर्स अपने करियर में एक खास उपलब्धि को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बॉय बैंड ने 20 साल पूरे कर लिए हैं जिस मौके पर फैमिली ने 23 मार्च को एक स्पेशल इवेंट रखा। इस इवेंट का नाम था JonasCon जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
निक जोनस के स्टारडम को कैसे देखती है बेटी मालती?
इसी इवेंट के दौरान तीनों जोनस भाईयों- निक, केविन और जो ने बताया कि उनकी बेटियां उनके फेम और स्टारडम को किस तरह देखती हैं। केविन जोनस ने खुलासा किया कि कैसे उनकी बेटी एलेना उनके फेम और पावर का खूब इस्तेमाल करती हैं। दूसरी ओर, निक जोनस ने कहा कि उनकी बेटी को उनके स्टारडम से फर्क नहीं पड़ता।
निक ने कहा कि उनकी तीन साल की बेटी ये शोहरत वगैरह नहीं समझती और उसे इन चीजों की परवाह नहीं है। उसे बस अपने पैरेंट्स के साथ खेलने से मतलब है। उनके मुताबिक, “आप कितने भी कूल और टॉप ऑफ द वर्ल्ड पर हो लेकिन उसे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ेगा। वो केवल मेरे साथ माओना और माउई खेलना चाहती है। और मेरे लिए इससे ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। मैं घर पर केवल डैड हूं”।
Advertisement
सरोगेसी के जरिए हुई थी प्रियंका-निक की बेटी मालती
गौरतलब है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 15 जनवरी, 2022 को सरोगेसी के जरिए अपनी पहली संतान, अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था। कपल कितना भी बिजी क्यों ना हो लेकिन फैमिली टाइम स्पेंड करने का मौका नहीं छोड़ता। फैंस को सोशल मीडिया पर उनके क्यूट और कैंडिड मूमेंट्स काफी पसंद आते हैं।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 March 2025 at 07:46 IST