ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच क्लब में झूमते दिखे अविनाश मिश्रा, 'बेवफा' गाने पर दिया चौंकाने वाला रिएक्शन; भड़क उठे रजत दलाल

ईशा सिंह के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अविनाश मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक क्लब में 'बेवफा' गाने पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। अब इस पर रजत दलाल ने रिएक्ट किया है।

ईशा सिंह अविनाश मिश्रा | Image: Instagram/X

Avinash Mishra took a dig at Eisha Singh: 'खतरों के खिलाड़ी-15' के विनर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। जहां एक तरफ अविनाश पर ईशा को चीट करने के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अविनाश 'बेवफा निकली है तू...' गाना बजने पर कुछ ऐसा कहते हैं जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अविनाश मिश्रा एक क्लब में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान क्लब में मशहूर गाना 'बेवफा निकली है तू...' बजने लगता है। गाना सुनते ही अविनाश डीजे कंसोल के पास पहुंचते हैं और मजाकिया अंदाज में माइक पर कहते हैं 'क्या हाल है... जब पर्सनल लाइफ की लगी पड़ी हो तो यही गाना बजना चाहिए।' उनकी ये बात सुनते ही वहां मौजूद भीड़ जोर-जोर से हूटिंग करने लगती है।

November 22, 2026

अविनाश पर रजत दलाल का फूटा गुस्सा

अब अविनाश के इस वीडियो पर ईशा सिंह के मुंहबोले भाई और 'बिग बॉस 18',  'द 50' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके कंटेंट क्रिएटर रजत दलाल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने उनके कथित धोखे को बेनकाब करने की धमकी दे डाली है।

'बहुत शरीफ हो, ये दिखाना चाहते हो?'

रजत दलाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर कहा, 'महापुरुष भाई तू प्यार-मोहब्बत बहुत चौड़े में पब्लिकली करो, नेशनल टेलीविजन पर। फिर तुम स्टोरी डाल दो की चीजें प्राइवेट होती हैं। मैंने इसे चार बार प्यार से समझाया है कि ईशा से दूर रहे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुमने क्या किया है। तुमने जो किया करते रहो, लेकिन हमसे दूर रहो। अब क्लब में गा रहा है कि तुम बेवफा निकली हो। तुम आखिर क्या प्रोपेगेंडा चलाना चाहते हो? ये दिखाना चाहते हो कि तुम बहुत शरीफ हो और तुम्हारे साथ कुछ गलत हुआ है?'

रजत ने दी पोल खोलने की चेतावनी

उन्होंने आगे वॉर्निंग देते हुए कहा, 'मुझे बोलो, मैं तुम्हारा एक-एक चिट्ठा खोलता हूं, वो भी एक-एक लड़की के नाम के साथ। किसके साथ क्या ये भी डालूंगा। तो भाई, सुधर जाओ। ऐसी चीज पोस्ट मत करो कि लोग तुम पर थूकते समय भी सोचे कि क्यों थूक रहे हैं।  इतने मासूम मत बनो। यहां कोई खतरे के स्टंट नहीं हैं। यहां तुम्हें कोई सुरक्षा नहीं मिलेगी, उल्टा सब कुछ चल जाएगा। मैं हाथ जोड़कर निवेदन कर रहा हूं ये स्टंटबाजी बंद क दो। अपनी जिंदगी अच्छे से जियो। तुम्हें जो करना था, कर लिया। अब हमसे दूर रहो।'

रजत दलाल ने कहा कि सामने वाला आकर बोल दे कि मैंने जो कुछ कहा वो झूठ है। मैं सभी को पूरा सच दिखाता हूं। मैं ऐसा उदाहरण सेट कर दूंगा कि इसके जैसे लोगों की जो कुछ पर्सेंट भीड़ बची है (कि हम जो करें, चौड़े में घूमेंगे, हमें कुछ फर्क नहीं पड़ता) उन्हें भारी फर्क पड़ेगा।

बिग बॉस से चर्चा में आए

बता दें कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की बॉन्डिंग बिग बॉस के घर में बनी थी। दोनों अपनी दोस्ती और केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में आए थे। इसके बाद से उनके अफेयर की चर्चाएं थी। अप्रैल 2026 में दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें ईशा की उंगली में अंगूठी नजर आई थी। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद दोनों की सगाई के कयास लगाए जा रहे थे।

'पति-पत्नी और पंगा-2' में आए नजर

हाल ही में दोनों रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा-2' में नजर आए थे। जहां सोनाली ने अविनाश से पूछा था कि उनके और ईशा सिंह के बीच की बॉन्डिंग आखिर क्या है? क्या वे दोनों 'सिर्फ अच्छे दोस्त' हैं या फिर मामला दोस्ती से कुछ आगे बढ़ चुका है? इसके जवाब में अविनाश ने कहा था कि उनका रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा है।

ईशा ने अविनाश को किया अनफॉलो

इसी बीच, दोनों के ब्रेकअप की चर्चाएं तब तेज हुई, जब ईशा ने अविनाश को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। फिलहाल, इस मामले को लेकर दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।  

यह भी पढ़ें: चेन्नई में अनिरुद्ध-काव्या का ग्रैंड रिसेप्शन, सितारों से सजी शाम, पार्टी में धोनी-मुथैया मुरलीधरन हुए शरीक; सामने आईं PHOTOS

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 November 2026 at 09:17 IST